AIIMS BSc Nursing Result 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा बीएससी नर्सिंग (Hons.) प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणाम 4 जुलाई को घोषित किए जाने वाले हैं। 27 जून 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित हुई इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में लाखों छात्राएं शामिल हुई थीं। अब सभी उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड और फाइनल रैंक लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
परिणाम को रोल नंबर वाइज मेरिट लिस्ट के रूप में पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
AIIMS BSc Nursing Result 2026: हाइलाइट्स
| संस्था का नाम | AIIMS, नई दिल्ली |
| एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि | 27 जून 2026 |
| आर्टिकल कैटिगरी | Result |
| AIIMS BSc Nursing Result Date 2026 | जुलाई 2026 का पहला सप्ताह (4 जुलाई संभावित) |
| मेरिट लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन (रैंक-वाइज पीडीएफ) |
| फर्स्ट राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू | जुलाई 2026 का दूसरा सप्ताह |
| आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
यह भी पढ़ें: यदि आपने अभी तक परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली जरूरी गाइडलाइंस नहीं पढ़ी हैं, तो आप हमारा AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 वाला आर्टिकल पढ़कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और जरूरी नियम देख सकते हैं।
How to Check AIIMS BSc Nursing Result 2026 Online?
नतीजे घोषित किए जाने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एम्स का आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in खोलें।
- अब Academic Courses पर क्लिक करें।
- यहां “Academic Courses” के अंतर्गत “Undergraduate Programs” पर क्लिक करें।
- यहां Nursing सेक्शन में B.Sc. (Hons) पर जाए।
- अब B.Sc. Courses at AIIMS for 2026 session के अंतर्गत View Ditails पर क्लिक करें।
- यहां “Result” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, इसे अपने डिवाइस में सेव कर लें।
- पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद Ctrl + F (या मोबाइल में सर्च बार) का उपयोग करके अपना Roll Number सर्च करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप काउंसलिंग के लिए योग्य (Qualified) माने जाएंगे।
नोट: उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक (Individual Scores) देखने के लिए ‘Academic Courses’ टैब में जाकर Undergraduate Programs पर जाए और लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना डैशबोर्ड भी चेक कर सकते हैं।
AIIMS BSc Nursing Result Official Notification
AIIMS BSc Nursing Cut-Off 2026 (Expected)
एम्स नर्सिंग परीक्षा को पास करने और काउंसलिंग में भाग लेने के लिए श्रेणियों के आधार पर न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स तय किए गए हैं। इस वर्ष का संभावित कट-ऑफ परसेंटाइल कुछ इस प्रकार रहने की उम्मीद है:
- General / EWS Category: 50 परसेंटाइल (Percentile)
- OBC Category: 45 परसेंटाइल (Percentile)
- SC / ST Category: 40 परसेंटाइल (Percentile)
ध्यान दें: चूंकि इस बार परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित हुई थी, इसलिए छात्रों के वास्तविक अंकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया (Normalization Process) के माध्यम से परसेंटाइल स्कोर में बदला जाएगा ताकि दोनों शिफ्ट के बीच निष्पक्षता बनी रहे।
What Next After AIIMS Nursing Result? (काउंसलिंग प्रक्रिया)
रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद, जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट (कट-ऑफ के अंदर) में स्थान पाने में सफल रहेंगे, उन्हें AIIMS BSc Nursing Counselling 2026 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसमें छात्रों को अपनी रैंक के अनुसार एम्स के विभिन्न संस्थानों (जैसे एम्स दिल्ली, ऋषिकेश, भोपाल, जोधपुर आदि) की चॉइस फिलिंग करनी होगी। इसके बाद सीटों की उपलब्धता और रैंक के आधार पर फाइनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा।
