Result

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: जारी होने वाला है रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

Updated: Aug 12, 2026, 10:38 AM
CBSE 10th 2nd Board Result 2026
Representative image — CBSE 10th 2nd Board Result 2026: जारी होने वाला है रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस वर्ष पहली बार शुरू की द्विवार्षिक परीक्षा।कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम (Phase 2) 15 मई से 21 मई 2026 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। अब नतीजे जल्द ही घोषित होने वाले हैं। जो छात्र अपने अंकों में सुधार करने या कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए इस दूसरे शैक्षणिक प्रयास में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकेंगे।

मई महीने में आयोजित इस ऐतिहासिक दूसरे सत्र की परीक्षा में लगभग 6 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब वे अपने फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, जून के अंतिम अर्थात चौथे सप्ताह में ही नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026: Overview

सीबीएसई द्वारा आजोजित कक्षा 10वीं के पहले चरण (Phase 1) का मुख्य रिजल्ट पहले ही 16 अप्रैल 2026 को घोषित किया जा चुका है, जिसमें कुल 93.70% छात्र पास हुए थे। इसके बाद जिन छात्रों ने अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए दोबारा परीक्षा (Phase 2) चुनी, उनके लिए महत्वपूर्ण जानकारी:

बोर्ड का नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा का नाम CBSE 10th 2nd Board Exam 2026
कैटिगरी Result | Latest Update
दूसरे बोर्ड (Phase 2) की परीक्षा तिथियां 15 मई से 21 मई 2026
CBSE 10th 2nd Board Result Date  जून 2026 का आखिरी सप्ताह (संभावित)
दूसरे बोर्ड रिज़ल्ट स्टेटस आने वाला है
आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in

CBSE second board result date 2026

जून 2026 के अंतिम सप्ताह में CBSE 10th phase 2 result  जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने आधारिक तौर पर तिथि की घोषणा नहीं की है।

How to Check CBSE 10th Second Board Result 2026 Online?

रिज़ल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Secondary School Examination Results 2026 (Phase II)” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए लॉगिन विंडो में अपना Roll Number, School Number, Admit Card ID, और Date of Birth भरें।
  • क्रेडेंशियल्स दर्ज करने के बाद सुरक्षा पिन (Security PIN) डालें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • आपका नया स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 DigiLocker से कैसे चेक करें?

छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट सीधे डाउनलोड कर सकते हैं:

  • इसके लिए डिजिलॉकर ऐप खोलें या digilocker.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर और 6-डिजिट पिन का उपयोग करके लॉगिन (Sign In) करें।
  • Education‘ कैटेगरी में जाकर “Central Board of Secondary Education (CBSE)” को चुनें।
  • Class X Marksheet (Phase II / Second Board)” पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) डालकर डॉक्यूमेंट फेच करें,
  • आपकी डिजिटल हस्ताक्षरित मार्कशीट तुरंत डाउनलोड हो जाएगी।
विवरण स्थिति
CBSE Secondary School Examination Results 2026 (Phase II) Direct Link जल्द जारी होगा
Official Website cbse.gov.in

SMS से कैसे चेक करें?

बिना इंटरनेट और सबसे आसान तरीका (SMS) है, इसके लिए छात्र अपने मोबाइल से CBSE10 टाइप करके 7738299899 पर एसएमएस (SMS) भेज दे, कुछ हीं सेकंड में रिजल्ट का फुल स्कोर आयेगा।

CBSE 10th Improvement Result 2026 Scorecard में क्या क्या जानकारी होगी?

ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को इन जानकारियों की जांच अवश्य करनी चाहिए:

  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर और स्कूल कोड
  • विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों)
  • कुल प्राप्तांक और प्रतिशत
  • फाइनल ग्रेड्स और रिजल्ट स्टेटस (Pass/Fail)

Understanding Your Second Board Result 2026: ‘Best of Two’ पॉलिसी क्या है?

सीबीएसई की इस नई नीति को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि अंतिम मार्कशीट कैसे तैयार होगी? बोर्ड स्पष्ट कर चुका है कि:

  • सर्वश्रेष्ठ अंकों को प्राथमिकता: फाइनल रिजल्ट ‘Best of Two Scores’ के सिद्धांत पर तैयार किया जाएगा। यानी छात्र के जिस भी विषय में पहले बोर्ड या दूसरे बोर्ड में से जिसमें ज्यादा नंबर होंगे, वही अंतिम स्कोरकार्ड में गिने जाएंगे।
  • प्रैक्टिकल परीक्षा: प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessments) साल में केवल एक बार ही आयोजित हुए थे, इसलिए दोनों बोर्ड प्रयासों के लिए प्रैक्टिकल के नंबर वही रहेंगे।
  • पासिंग मार्क्स: परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर लाना अनिवार्य है।

यही आप CBSE Migration Certificate 2026 डाउनलोड करना चाहते है तो इस आर्टिकल को पढ़ें, पूरी जानकारी दिया गया हैं।

Published: जून 20, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Result updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News and Sarkari Yojana only on Timely India.