Aadhaar Card में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानें पूरा तरीका Step-by-Step

अब Aadhaar App की मदद से घर बैठे Aadhaar Card में नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है। इस आर्टिकल में पूरा ऑनलाइन प्रोसेस, फीस, जरूरी शर्तें और स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है।

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
3 Min Read
Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 Step by-step-guide
Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 Step by-step-guide
Highlights
  • Aadhaar Card में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान।
  • Addhaar app से कुछ हीं मिनटों में मात्र ₹75 भुक्तान कर बदल सकते है मोबाइल नंबर।
  • आवेदन के बाद 15 दिनों में न्यू number हो जाएगा अपडेट।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: अगर आपके Aadhaar Card में पुराना मोबाइल नंबर लिंक है या नंबर बंद हो चुका है, तो ऐसे में नया मोबाइल नंबर अपडेट करना बेहद जरूरी हो जाता है। आज हर काम के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी है जिसके लिए OTP देना पड़ता है, तो ऐसे में Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक रहने पर ही OTP Verification, बैंकिंग, PAN लिंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल पाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Aadhaar Card में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, फीस कितनी लगेगी और पूरा प्रोसेस क्या है। एकदम आसान प्रोसेस यहां देखिए।

Aadhaar Mobile Number Update 2026 – Overview

विवरणजानकारी
सेवा का नामAadhaar Mobile Number Update
संचालित संस्थाUIDAI
अपडेट मोडOnline/Aadhaar App
जरूरी चीजAadhaar Number
फीस₹75
अपडेट समयआमतौर पर 15 दिन के भीतर
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uidai.gov.in

क्या Aadhaar Card में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट हो सकता है?

हां, यदि आपका पुराना मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक है और अभी Active है तो आसानी से कुछ मिनटों में अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकती है। यदि पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो नया नंबर ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको Aadhaar Seva Kendra या नामांकन केंद्र जाना होगा।

हालांकि यहां हम Aadhaar App के जरिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने का पूरा तरीका बता रहे हैं, जिसके लिए पुराना लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना जरूरी है ताकि OTP Verification किया जा सके।

इस प्रक्रिया को हमने खुद Aadhaar App पर टेस्ट किया है। यदि पुराना मोबाइल नंबर एक्टिव है, तो घर बैठे आसानी से नया नंबर अपडेट किया जा सकता है।

Aadhaar Card में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? Step-by-step Process

  • Step 1: सबसे पहले अपने फोन के Play Store/App Stor से Aadhaar App डाउनलोड करें।

    Aadhaar App
    Aadhaar App – (Image Source: Play Store Screenshots)

  • Step 2: ऐप Open करें और अपना Aadhaar नंबर दर्ज कर Next करें।
  • Step 3: यहां OTP दर्ज करना है जो आधार से लिंक पुराने नंबर पर गया है। डाल कर वेरीफाई करें।
  • Step 4: अब होमपेज पर आपका पर आधार कार्ड कुछ ऐसा दिखेगा:

    Aadhaar Card Update
    Aadhaar Card Update Windows

  • Step 5: नीचे Services ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Step 6:  यहां Mobile Number Update का ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Step 7: नीचे Continue To Update Mobile Number पर क्लिक करें।
  • Step 8: यहां अपना New Number Enter करें और Send OTP करें
  • अब फिर से पुराने नंबर पर गए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन करें
  • अब अपना Face Authentication कंप्लीट करें।
  • अब Make Payment पर क्लिक करें और सुविधा अनुसार पेमेंट कटवाएं।
  • सफलता पूर्वक पेमेंट हो जाने के बाद ऐसा Massage आ जाएगा जिसके बाद लगभग 15 दिनों में अपना नंबर चेंज हो जाएगा।

नोट: इसी तरह से पता भी अपडेट कर सकते है, बस Searver वाले ऑप्शन में Adress वाले ऑप्शन चुने।

मोबाइल नंबर अपडेट स्टेटस कैसे चेक करें?

मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद आप UIDAI वेबसाइट पर जाकर या इसी App पर URN Number की मदद से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विवरणलिंक
UIDAI Official Websitehttps://uidai.gov.in
Aadhaar App Download LinkPlay Store app 
Check Aadhaar Update Statushttps://ssup.uidai.gov.in

दोस्त और रिश्तेदार के नंबर से मांगे जा रहे पैसे? जानिए कैसे हो रही है नई ठगी

Read More: Data Entry Job 2026: Real या Fake? पूरी सच्चाई + Apply Guide

Work From Home Jobs 2026: बिना स्किल के भी काम कैसे मिलेगा? (Full Guide)

FAQs

क्या Aadhaar में मोबाइल नंबर घर बैठे अपडेट हो सकता है?

हां, अगर पहले से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव है तो अपडेट करने के लिए Aadhaar केंद्र जाना जरूरी नहीं है।

अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो क्या करें?

यदि Aadhaar से लिंक पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तो नया नंबर अपडेट करने के लिए नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जाना होगा।

मोबाइल नंबर अपडेट करने में कितना शुल्क लगता है?

UIDAI द्वारा ₹75 शुल्क निर्धारित किया गया है।

मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?

सामान्यतः 15 दिन के भीतर अपडेट हो जाता है।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, holding a Master of Arts (MA) in Hindi from Magadh University, Bodh Gaya. Based in Gaya, Bihar, he possesses over 5 years of hardcore experience in the Indian education sector, a journey he started in 2021 by founding the popular education portal Ssresult before scaling up to launch Timelyindia.com in 2023. As an expert in analyzing Board Exams, NEET, JEE, and SSC notifications, Subhash has dedicated his career to a vital mission: bridging the information gap for rural and village-based students by providing fast, accurate, and highly reliable education news in an easy-to-understand, accessible language.
कोई टिप्पणी नहीं