Cut Off

NEET UG Re-Exam Expected Cutoff 2026 by Allen: एलेन कोटा ने जारी की संभावित कटऑफ और सेफ स्कोर लिस्ट, यहाँ देखें

Updated: Aug 16, 2026, 10:52 AM
NEET UG Re-Exam Expected Cutoff 2026
Representative image — NEET UG Re-Exam Expected Cutoff 2026 by Allen: एलेन कोटा ने जारी की संभावित कटऑफ और सेफ स्कोर लिस्ट, यहाँ देखें

NEET UG Re-Exam Expected Cutoff 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित हुई री-नीट परीक्षा का प्रोविजनल Answer Key जारी कर दिया है। अब परीक्षा में शामिल उमीदवार और उनके पैरेंट्स रिज़ल्ट से पहले अनुमानित कटअफ (Expected Cutoff) जानना चाह रहे हैं। अब देश के सभी बड़े और छोटे कोचिंग इंस्टिट्यूट अपने तरफ से अनुमानित कटअफ जारी कर रहें है, इसी बीच Allen Kota के एक्सपर्ट ने भी Expected Cut-Off जारी कर दिया है, ताकि मेडिकल अभ्यर्थी अपने स्कोर के आधार पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Govt. MBBS) में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत एडमिशन की संभावनाओं का अनुमान लगा सके।

एलेन के एक्सपर्ट्स के अनुसार, जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए इस बार न्यूनतम क्वालीफाइंग स्कोर 130 से 150 अंक के बीच रहने का अनुमान है, जबकि सरकारी कॉलेज के लिए सुरक्षित स्कोर 615 से 630+ अंकों तक जा सकता है। इस विशेष आर्टिकल में हम आपको श्रेणीवार (Category-wise) न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल, स्कोर रेंज और गवर्नमेंट एमबीबीएस सीटों के लिए संभावित सेफ स्कोर की पूरी टेबल प्रदान कर रहे हैं, जो सीधे एलेन के विश्लेषण पर आधारित है।

Re-NEET 2026 Expected Cutoff Overview

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा का नाम NEET (UG) 2026 Re-Examination
री-एग्जाम की तिथि 21 जून 2026 (Sunday)
आर्टिकल नाम Re-NEET 2026 Expected Cutoff By Allen Kota 
आर्टिकल कैटिगरी  News | Cut off 
हेल्पलाइन नंबर (NTA Helpline) +91-11-40759000,

011-69227700

आधिकारिक वेबसाइट (Official Link) https://neet.nta.nic.in/ ,

https://nta.ac.in/

Re-NEET 2026 Expected Cutoff By Allen Kota

एलेन के एक्सपर्ट्स ने जो आपको श्रेणीवार (Category-wise) डेटा जारी किया है वो यहां टेबल में देख सकते है।

Category  Minimum Qualifying Percentile Expected Qualifying Score Range Out of 720 Expected Safe Score for Govt. MBBS AIQ
General (UR) / EWS 50th Percentile 130 – 150 Marks 615 – 630+
OBC 40th Percentile 120 – 140 Marks 590 – 610+
SC 40th Percentile 110 – 125 Marks 520 – 550+
ST 40th Percentile 110 – 125 Marks 490 – 540+

नोट: यह एक अनुमानित कटअफ है, फाइनल कटअफ रिज़ल्ट के साथ हीं जारी किया जाएगा।

NEET UG Final Cut Off कैसे तय होता है? 

कुछ छात्र जानना चाहते हैं कि Cut Off कैसे तय होता है? तो मैं बता हूं कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की जाने वाली फाइनल कट-ऑफ हर साल समान नहीं रहती। यह कई मुख्य कारण से बदलते  रहता है। यह निम्नलिखित पॉइंट्स से समझे:

  • कुल उम्मीदवारों की संख्या: सबसे पहला फैक्टर है परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या, जितना अधिक संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे उतना अधिक कट-ऑफ बढ़ने की संभावना होती है।
  • प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर: यदि परीक्षा का पेपर कठिन (Difficult) होता है, तो औसत स्कोर कम हो जाता है, जिससे कट-ऑफ नीचे गिरती है। इसके उल्टा, यदि पेपर आसान होता है तो कट-ऑफ काफी ऊपर चली जाती है।
  • उपलब्ध कुल सीटें: देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों की कुल संख्या भी कट-ऑफ निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभाती है।
  • श्रेणीवार आरक्षण नियम: सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS) को मिलने वाले आरक्षण के आधार पर प्रत्येक वर्ग की कट-ऑफ अलग-अलग तय की जाती है।

NEET UG Previous Year Cut Off: पिछले साल का कट-ऑफ स्कोर क्या था?

यही आप पिछले साल 2025 का कट-ऑफ स्कोर को देखे तो इस साल के अंकों का बेहतर विश्लेषण कर पाएंगे। यहां टेबल में देखिए पिछले वर्ष की आधिकारिक क्वालीफाइंग कट-ऑफ स्कोर और पर्सेंटाइल:

Category Qualifying Percentile Score Range
General / EWS 50th Percentile 720 – 162
OBC / SC / ST 40th Percentile 161 – 127
General / EWS- PwD 45th Percentile 161 – 144
OBC / SC / ST – PwD 40th Percentile 143 – 127

अगर आपने अपना प्रोविजनल Answer Key चेक कर लिया है और किसी प्रश्न को लेकर चैलेंज करना चाहते है तो ₹200 देकर प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर Objection कर सकते है। यहां पढ़िए: NEET UG Answer Key Challenge 2026

Published: जून 26, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Cut Off updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.