Cut Off

[CEE Result OUT] Indian Army Agniveer Cut Off 2026

Updated: Aug 8, 2026, 10:35 AM
Indian Army Agniveer Cut Off 2026
Representative image — [CEE Result OUT] Indian Army Agniveer Cut Off 2026

Indian Army Agniveer Cut Off 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE लिखित परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सभी उम्मीदवार Agniveer Cut Off 2026 Marks और Physical Test (PFT/PMT) की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस बार परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के रिव्यू के अनुसार, कट ऑफ विभिन्न ARO और कैटेगरी (GD, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन) के अनुसार अलग-अलग रहने वाली है। जो उम्मीदवार कट ऑफ मार्क्स को क्लियर करेंगे, उन्हें ही अगले चरण यानी फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Indian Army Agniveer Cut Off 2026: मुख्य बिंदु

  • भर्ती का नाम: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026
  • परीक्षा का मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Online CEE)
  • कट ऑफ का आधार: परीक्षा का कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियां और शामिल हुए उम्मीदवारों की संख्या।
  • अगला चरण: फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)।

Indian Army Agniveer Expected Cut Off 2026 (अनुमानित)

भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर अंकों वाली कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं करती है, बल्कि सीधे मेरिट लिस्ट PDF जारी करती है। लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड और छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर मैने आप सब के लिए एक अनुमानित सेफ स्कोर (Expected Cut Off) नीचे टेबल में दिया गया है:

अग्निवीर पद (Post Name) अनुमानित कट ऑफ अंक (Expected Out of 100/200)
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) 32 – 35 प्रश्न सही (लगभग 65-70 अंक)
अग्निवीर क्लर्क / SKT 28 – 32 प्रश्न सही (Out of 50 Questions)
अग्निवीर टेक्निकल 30 – 33 प्रश्न सही (Out of 50 Questions)
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10th & 8th Pass) 32 – 36 प्रश्न सही (लगभग 64-72 अंक)

ध्यान दें: यह एक अनुमानित कट ऑफ है। अलग-अलग एआरओ (ARO) के कंपटीशन के हिसाब से इसमें 2 से 4 नंबर का अंतर देखने को मिल सकता है। अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, तो आप सीधे फिजिकल की तैयारी शुरू कर दें।

अग्निवीर रिजल्ट के बाद फिजिकल टेस्ट (PFT) की पूरी जानकारी

अग्निवीर के लिखित परीक्षा (CEE) पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test) के लिए जल्द तिथि जारी कर बुलाया जाएगा। इसमें आपको बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि जीडी और ट्रेड्समैन के लिए फिजिकल के मार्क्स फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं।

1. रनिंग (1.6 किमी दौड़) के मार्क्स:

  • ग्रुप-1 (5 मिनट 30 सेकंड तक): पूरे 60 अंक मिलेंगे।
  • ग्रुप-2 (5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक): 48 अंक मिलेंगे।

2. पुल अप्स (बीम खींचना) के मार्क्स:

  • 10 पुल अप्स लगाने पर: 40 अंक
  • 9 पुल अप्स लगाने पर: 33 अंक
  • 8 पुल अप्स लगाने पर: 27 अंक
  • 7 पुल अप्स लगाने पर: 21 अंक
  • 6 पुल अप्स लगाने पर: 16 अंक (6 से कम लगाने पर फेल)

इसके अलावा 9 फीट का गड्ढा कूदना (Ditach Jump) होता है और जिग-जैग बैलेंस (Zig-Zag Balance) को केवल पास करना जरूरी है, इसके कोई नंबर नहीं जुड़ते।

अग्निवीर फिजिकल टेस्ट डेट 2026 कब होगी?

अग्निवीर फिजिकल टेस्ट के लिए सभी एआरओ (ARO) अपने-अपने स्तर पर फिजिकल रैली का शेड्यूल (Date) तैयार करेंगे। अनुमान है कि अगस्त 2026 से सभी राज्यों में फिजिकल रैली शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे या वे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

Important Links for Agniveer 2026

Indian Army Agniveer Result PDF Link यहाँ चेक करें
आधिकारिक वेबसाइट लिंक  joinindianarmy.nic.in
Timelyindia.com होम पेज Timely India

यह भी पढ़े:

Published: जुलाई 12, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Cut Off updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.