Articles

Indian Army Agniveer Physical Test Date 2026: सभी राज्यों की दौड़ तिथि यहां देखें

Updated: Aug 8, 2026, 10:19 AM
Indian Army Agniveer Physical Test Date 2026
Representative image — Indian Army Agniveer Physical Test Date 2026: सभी राज्यों की दौड़ तिथि यहां देखें

Indian Army Agniveer Physical Test Date 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर (CEE) लिखित परीक्षा का रिजल्ट  12 जुलाई 2026 को जारी होने के बाद अब सभी सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट (PT) की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय सेना द्वारा सभी राज्यों और एआरओ (ARO) के अनुसार Agniveer Physical Rally Schedule 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जाएगा। अनुमान है कि अग्निवीर भर्ती रैली के तहत फिजिकल टेस्ट अगस्त 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह से शुरू कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, वे बिना समय गंवाए अपनी दौड़ की तैयारी तेज कर दें।

Indian Army Agniveer Physical Test 2026: ओवरव्यू

भर्ती संगठन का नाम भारतीय सेना (Indian Army)
भर्ती का चरण दूसरी चरण: 

  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
पद का नाम अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क/SKT, ट्रेड्समैन, महिला सैन्य पुलिस (WMP)
फिजिकल टेस्ट की तिथि अगस्त 2026 में (संभावित)
फिजिकल एडमिट कार्ड तिथि अगस्त 2026 के पहले सप्ताह से
आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in

ARO Wise Agniveer Physical Rally Schedule 2026 (संभावित)

इंडियन आर्मी द्वारा CEE रिज़ल्ट जारी होने के बाद अब सभी ZRO और मुख्यालयों के अंतर्गत आने वाले ARO के लिए फिजिकल का टाइम-टेबल अलग-अलग जारी किया जाएगा। संभावित शेड्यूल नीचे देख सकते है:

Indian Army Agniveer ARO Wise Physical Rally Schedule 2026

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर लिखित परीक्षा (CEE) का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब जोन और एआरओ के अनुसार फिजिकल रैली का शेड्यूल जारी किया जा रहा है। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में अपने संबंधित ARO की फिजिकल टेस्ट डेट चेक कर सकते हैं:

भर्ती जोन (ZRO) एआरओ / ऑफिस का नाम (ARO Name) फिजिकल रैली शेड्यूल (Rally Date)
Ambala (अंबाला) Rohtak (रोहतक) 20 जुलाई से 27 जुलाई 2026 (जारी)
Ambala (अंबाला) Hisar, Ambala, Hamirpur जल्द जारी (July-August 2026)
Lucknow (लखनऊ) Agra, Aligarh, Bareilly, Meerut जल्द जारी होगा
Lucknow (लखनऊ) Varanasi, Amethi, Lucknow RO(HQ) जल्द जारी होगा
Pune (पुणे) Mumbai, Pune RO(HQ), Nagpur, Kolhapur जल्द जारी होगा
Pune (पुणे) Aurangabad, Ahmedabad, Jamnagar जल्द जारी होगा
Kolkata (कोलकाता) Barrackpore, Berhampore, Cuttack, Siliguri जल्द जारी होगा
Kolkata (कोलकाता) Gopalpur, Sambalpur, Kolkata RO(HQ) जल्द जारी होगा
Danapur (दानापुर) Muzaffarpur, Gaya, Katihar, Danapur जल्द जारी होगा
Jaipur (जयपुर) Alwar, Kota, Jhunjhunu, Jodhpur, Jaipur HQ जल्द जारी होगा
Jalandhar (जालंधर) Amritsar, Ferozpur, Patiala, Ludhiana, Jammu जल्द जारी होगा

महत्वपूर्ण सूचना: भारतीय सेना द्वारा जैसे-जैसे अन्य एआरओ (AROs) की आधिकारिक नोटिफिकेशन और तारीखें जारी की जाएंगी, इस टेबल को तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से इस पेज को चेक करते रहें।

 ARO Wise Physical Rally Expected Dates 2026

भर्ती रैली चरण (Rally Phase) संभावित तारीख (Expected Dates)
फिजिकल रैली शेड्यूल और नोटिफिकेशन जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह तक
फिजिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अगस्त 2026 के पहले सप्ताह से
प्रथम चरण की फिजिकल रैली (Phase 1) अगस्त से सितंबर 2026
द्वितीय चरण की फिजिकल रैली (Phase 2) अक्टूबर से नवंबर 2026

नोट: अपने ARO की कंफर्म तारीख देखने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Rally Programme‘ वाले सेक्शन को चेक करते रहें। जैसे ही सेना द्वारा आधिकारिक पीडीएफ आएगी, उसे यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा।

अग्निवीर फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) में क्या-क्या होगा?

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) और ट्रेड्समैन पदों के लिए फिजिकल के नंबर बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसके नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं। PFT में निम्नलिखित टेस्ट शामिल हैं:

1. 1.6 किलोमीटर की दौड़ (Running):

  • ग्रुप 1 (5 मिनट 30 सेकंड तक): इसमें कुल 60 अंक दिए जाएंगे।
  • ग्रुप 2 (5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक): इसमें कुल 48 अंक दिए जाएंगे।

2. पुल अप्स (Beam):

  • 10 पुल अप्स लगाने पर: 40 अंक
  • 9 पुल अप्स लगाने पर: 33 अंक
  • 8 पुल अप्स लगाने पर: 27 अंक
  • 7 पुल अप्स लगाने पर: 21 अंक
  • 6 पुल अप्स लगाने पर: 16 अंक (6 से कम बीम मारने पर फेल माना जाएगा)

3. अन्य क्वालीफाइंग टेस्ट:

  • 9 फीट का गड्ढा (9 Feet Ditch Jump): इसे केवल पार करना जरूरी है (इसके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा)।
  • जिग-जैग बैलेंस (Zig-Zag Balance): शरीर का संतुलन चेक करने के लिए इसपर चलना होता है, इसे भी सिर्फ पास करना है। (कोई अंक नहीं मिलेगा)

फिजिकल रैली के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स

दौड़ निकालने के तुरंत बाद उसी दिन ग्राउंड पर ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) शुरू हो जाता है। इसलिए इन कागजातों को पहले से तैयार रखें:

  • अग्निवीर फिजिकल रैली का एडमिट कार्ड।
  • ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट और 20 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट और ओरिजिनल सर्टिफिकेट।
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) और जाति प्रमाण पत्र।
  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) और अविवाहित प्रमाण पत्र (6 महीने से पुराना न हो)।
  • एनसीसी (NCC) या स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (यदि आपने फॉर्म भरते समय दावा किया हो)।

Important Links for Agniveer Physical 2026

Indian Army Agniveer Result PDF Link यहाँ से डाउनलोड करें
Official Website Link joinindianarmy.nic.in
Timelyindia.com होम पेज Timely India

यह भी पढ़े:

Frequently Asked Questions

Indian Army Agniveer Physical Test कब से शुरू होंगे?
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट अगस्त 2026 से सभी एआरओ (ARO) के अनुसार शुरू होने की पूरी संभावना है।
अग्निवीर फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
अग्निवीर फिजिकल रैली के लिए एडमिट कार्ड अगस्त 2026 के पहले सप्ताह से उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाने शुरू हो जाएंगे।
क्या अग्निवीर फिजिकल टेस्ट के मार्क्स फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं?
हाँ, अग्निवीर जीडी (GD) और ट्रेड्समैन पदों के लिए फिजिकल टेस्ट के पूरे 100 नंबर होते हैं, जो फाइनल मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते हैं।
अग्निवीर फिजिकल टेस्ट (PFT) में पास होने के लिए दौड़ का समय कितना है?
1.6 किमी दौड़ को ग्रुप-1 के लिए 5 मिनट 30 सेकंड (60 अंक) और ग्रुप-2 के लिए 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड (48 अंक) में पूरा करना होता है।
अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ के दिन कौन से डॉक्यूमेंट्स ले जाना जरूरी है?
दौड़ के दिन एडमिट कार्ड, 20 फोटो, मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र और अविवाहित प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य है। (सब ओरिजनल लेकर जाए)
Published: जुलाई 12, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Articles updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.