OnePlus ने अपने अगले टर्बो सीरीज स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि कर दिया है OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro ये दोनों डिवाइस चीन में OnePlus के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो चुका हैं रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में OnePlus के अध्यक्ष Louis Li Jie ने खुलासा किया है कि टर्बो 6X सीरीस को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने इन डिवाइसों का रंग, डिजाइन, रैम/स्टोरेज का भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं विस्तार से
OnePlus Turbo 6X Serice: Key highlights
| Feature | Details |
| Brand | OnePlus |
| Smartphone | OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro |
| Availability | Listed on the official OnePlus China online store |
| Launch Timeline | It is expected to launch in China next week |
| Display | 144Hz Refresh rate (expected) |
| Colour | Multiple color options Confirmed |
| Battery | Up to 8,000mAh Battery (Rumored) |
| RAM/Storage | Multiple RAM and Storage |
OnePlus Turbo 6X Series specifications
टेक वेबसाइट GSMArena के अनुसार, Turbo 6X स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, उम्मीद है कि डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा।
साथ ही, फोटोग्राफी के लिए टर्बो 6X स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल OV50D मुख्य प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, OnePlus के आधिकारिक स्टोर लिस्टिंग में यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट में उपलब्ध होगा है जो 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा।
इसके अलावा, OnePlus Turbo 6X Pro में 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले और 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है साथ ही डिवाइस में Dimensity 7400 Super SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। प्रो मॉडल में कलर कॉन्बिनेशन की बात करें तो काले और नारंगी रंगों में लिस्टेड है।
Read More: 200MP सेंसर, 100W चार्जिंग और दमदार बैटरी! OnePlus 16 के कैमरा स्पेक्स हुए लिक, मिलेगा बड़ा अपग्रेड
