SSC GD Physical Test क्या है और यह क्यों जरूरी है?
- SSC GD Physical Test क्या है और यह क्यों जरूरी है?
- 1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)
- 2. शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST)
- PST में फेल होने पर अपील कैसे करें?
- फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद आगे क्या होता है?
- SSC GD Physical Test की तैयारी कैसे करें? (सक्सेस टिप्स)
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
लिखित परीक्षा (CBE) में कट-ऑफ पार करने वाले छात्रों को ही इस टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। अगर आप अभी तक परीक्षा के पैटर्न को नहीं समझ पाए हैं, तो पहले हमारा विशेष लेख SSC GD Syllabus और परीक्षा पैटर्न पढ़ सकते हैं। फिजिकल टेस्ट का आयोजन आमतौर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विभिन्न सेंटरों पर किया जाता है।
1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)
इस चरण में उम्मीदवार की शारीरिक सहनशक्ति और दौड़ने की क्षमता की जांच की जाती है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ के मानक अलग-अलग तय किए गए हैं किसे यहां टेबल में दर्शाया गया है:
| उम्मीदवार का वर्ग (Category) | दौड़ की दूरी (Distance) | निर्धारित समय (Time Allowed) |
|---|---|---|
| पुरुष उम्मीदवार (सामान्य वर्ग) | 5 किलोमीटर (5000 मीटर) | 24 मिनट |
| महिला उम्मीदवार (सामान्य वर्ग) | 1.6 किलोमीटर (1600 मीटर) | 8.5 मिनट (8 मिनट 30 सेकंड) |
*नोट: लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए दौड़ के नियम अलग होते हैं (पुरुषों के लिए 6.5 मिनट में 1.6 किमी और महिलाओं के लिए 4 मिनट में 800 मीटर)। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को दौड़ के इस टेस्ट से पूरी तरह छूट मिलती है, उन्हें केवल शारीरिक माप (PST) में शामिल होना होता है।
2. शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST)
दौड़ पूरी करने के बाद उम्मीदवारों का शारीरिक माप लिया जाता है। इसमें आपकी ऊंचाई (Height) और छाती (Chest) को मापा जाता है:
| शारीरिक मानक (Measurement) | पुरुष उम्मीदवार (UR/OBC/SC) | महिला उम्मीदवार (UR/OBC/SC) |
|---|---|---|
| ऊंचाई (Height) | 170 सेंटीमीटर | 157 सेंटीमीटर |
| छाती (Chest) – बिना फुलाए | 80 सेंटीमीटर | लागू नहीं (Not Applicable) |
| छाती का फुलाव (Expansion) | कम से कम 5 सेमी का फुलाव ज़रूरी | लागू नहीं |
ऊंचाई और छाती के माप में मिलने वाली छूट (Relaxation)
भारत के विभिन्न क्षेत्रों और श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक ऊंचाई और छाती में विशेष छूट दी जाती है:
- अनुसूचित जनजाति (ST): एसटी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 162.5 सेमी और महिलाओं के लिए 150 सेमी अनिवार्य है। एसटी पुरुषों के लिए बिना फुलाए छाती का माप 76 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) होना चाहिए।
- पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्र: गढ़वाल, कुमाऊं, डोगरा, मराठा और असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को ऊंचाई में छूट मिलती है (न्यूनतम 165 सेमी) और महिलाओं के लिए यह 155 सेमी है।
*नोट: छूट का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर दिए गए फॉर्मेट के अनुसार ‘रिलैक्सेशन सर्टिफिकेट’ (Relaxation Certificate) बनवाकर फिजिकल के दिन प्रस्तुत करना होता है।
वजन (Weight) का नया नियम
एसएससी के नियमों के अनुसार, फिजिकल टेस्ट (PST) के समय वजन कम या ज्यादा होने पर किसी भी उम्मीदवार को अयोग्य (Disqualify) नहीं ठहराया जाएगा। वजन की अंतिम और सटीक जांच मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के दौरान आपके बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के आधार पर की जाएगी, जो आपकी उम्र और ऊंचाई के अनुपात में होना चाहिए।
PST में फेल होने पर अपील कैसे करें?
अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि उसकी ऊंचाई या छाती का माप सही होने के बावजूद उसे गलत तरीके से अनफिट (अयोग्य) किया गया है, तो उसके पास इसके खिलाफ़ तुरंत अपील करने का अधिकार होता है।
वह उसी दिन ग्राउंड पर मौजूद पीठासीन अधिकारी (Presiding Officer) के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद अपीलीय प्राधिकरण (Appellate Authority) द्वारा उम्मीदवार का माप दोबारा लिया जाता है। इस दोबारा लिए गए माप का निर्णय ही अंतिम और सर्वोपरि होता है।
फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद आगे क्या होता है?
जब आप दौड़ और शारीरिक माप दोनों में पास हो जाते हैं, तो आपको मेडिकल टेस्ट (Detailed Medical Examination) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद दस्तावेज़ों की जांच (Document verification) होती है और अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होती है। पूरी भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और बलों के कार्यक्षेत्र को गहराई से समझने के लिए आप हमारा मुख्य लेख SSC GD Constable क्या है? पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
इसके साथ ही, इस कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के बाद मिलने वाले शानदार वेतन और भत्तों की जानकारी के लिए आप SSC GD Salary और भत्ते वाला लेख भी देख सकते हैं। साथ हीं अगर SSC के किसी अन्य Exams की तैयारी कर रहें हो तो SSC Exams की फुल गाइड वाला यह डिटेल आर्टिकल देख सकते है।
SSC GD Physical Test की तैयारी कैसे करें? (सक्सेस टिप्स)
- समय से शुरुआत करें: 5 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करने के लिए अच्छे स्टैमिना की जरूरत होती है। इसलिए लिखित परीक्षा समाप्त होने का इंतजार न करें, बल्कि 3-4 महीने पहले से ही हल्की दौड़ का अभ्यास शुरू कर दें।
- छाती के फुलाव पर ध्यान दें: कई छात्र बिना फुलाए 80 सेमी की छाती तो बना लेते हैं, लेकिन 5 सेमी फुला नहीं पाते। इसके लिए रोज़ाना पुश-अप्स (Push-ups) लगाएं और प्राणायाम (Breathing Exercises) करें।
- डाइट का रखें ख्याल: दौड़ने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। अपनी डाइट में भीगे हुए चने, बादाम, दूध, और प्रोटीन युक्त चीज़ें शामिल करें।
- धूप में दौड़ने की आदत डालें: ग्राउंड पर फिजिकल टेस्ट सुबह से लेकर दोपहर तक कभी भी हो सकता है। इसलिए केवल सुबह की ठंडी हवा में ही नहीं, बल्कि कभी-कभी थोड़ी धूप में भी दौड़ने का अभ्यास करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या SSC GD फिजिकल टेस्ट के नंबर फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं?
नहीं, फिजिकल टेस्ट (PET/PST) केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है। यानी आपको इसे सिर्फ पास करना होता है। आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट पूरी तरह से लिखित परीक्षा (CBE) के नंबरों के आधार पर ही बनती है।
क्या फिजिकल टेस्ट के दिन ही सारे डॉक्यूमेंट्स चेक होते हैं?
नहीं, फिजिकल टेस्ट के दिन केवल आपका एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) और यदि आपने ऊंचाई/छाती में छूट ली है तो उसका सर्टिफिकेट देखा जाता है। आपके सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज़ों की जांच (Document Verification) मेडिकल टेस्ट के समय होती है।
अगर मेरी ऊंचाई 169.5 सेमी है, तो क्या मुझे पास किया जाएगा?
नहीं, सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई फिक्स 170 सेंटीमीटर होनी अनिवार्य है। नियमों में निर्धारित सीमा से आधा सेंटीमीटर भी कम होने पर उम्मीदवार को बाहर कर दिया जाता है, बशर्ते वह किसी छूट वाली श्रेणी (जैसे ST या पहाड़ी क्षेत्र) से न आता हो।
