ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद (सर) को मिली बेल, प्रिंस यादव मौत मामले में फिर चर्चा में आया पटना का कोचिंग विवाद

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
8 Min Read
gyan bindu roshan anand bail prince yadav patna co

राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित चर्चित कोचिंग हब ‘किसान कोल्ड स्टोरेज’ परिसर में संचालित दो प्रमुख संस्थानों- खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) और ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के बीच शुरू हुआ विवाद अब कानूनी, सामाजिक और राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है। इस बहुचर्चित मामले में सोमवार, 15 जून 2026 को सुबह में सुनवाई हुई। इस सुनवाई में पटना सिविल कोर्ट ने ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद उर्फ रौशन सर को नियमित (Regular Bail) जमानत प्रदान कर दी। रौशन आनंद पिछले 12 दिनों से न्यायिक हिरासत में बेउर जेल में बंद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यह विधिक राहत उन्हें उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मृत्यु के ठीक अगले दिन मिली है, ताकि वे अपने पैतृक जिला सहरसा में उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित हो सकें।

2 जून को मुसल्लहपुर हाट में हुई हिंसक घटना के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब केवल दो कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें आपराधिक मुकदमे, गिरफ्तारी, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और एक रहस्यमय मौत जैसे कई गंभीर पहलू जुड़ चुके हैं।

इस विशेष रिपोर्ट में रौशन आनंद को मिली जमानत, प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत, दर्ज एफआईआर, दोनों पक्षों के आरोपों और पटना के कोचिंग कारोबार में बढ़ती प्रतिद्वंद्विता से जुड़े पूरे घटनाक्रम का क्रमवार विश्लेषण कर रहे हैं।

कहां से शुरू हुई शत्रुता, पृष्ठभूमि क्या है?

इन दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता की जड़ें केवल हाल के विज्ञापन दावों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका एक लंबा और हिंसक इतिहास रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों संस्थानों के बीच पहला गंभीर गतिरोध तब उत्पन्न हुआ था जब ज्ञान बिंदु एकेडमी में एग्जॉस्ट फैन स्थापित कर रहे मजदूरों से दुर्घटनावश एक ईंट गिर गई थी, जिससे परिसर में खड़े खान सर के वाहन को क्षति पहुँची थी। इस मामूली विवाद ने धीरे-धीरे एक पूर्ण व्यावसायिक युद्ध का रूप ले लिया।

वर्ष 2019 में पहली बार खान सर के कोचिंग संस्थान पर कच्चे बम (Crude Bombs) फेंके जाने की घटना सामने आई थी, जैसा कि खान सर बताते है। इसके बाद, वर्ष 2021 में खान सर की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव और उसके सहयोगियों ने उनके संस्थान में जबरन घुसकर संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

फिर इसके जवाब में कुछ वर्ष बाद 2023 में ज्ञान बिंदु एकेडमी पर हिंसक हमला किया गया, जिसमें उनके कार्यालय के कंप्यूटर स्क्रीन और फर्नीचर को पूरी तरह से तोड़ दिया गया और इस हमले में प्रिंस यादव को सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। रौशन आनंद ने उस समय आरोप लगाया था कि हमलावर पटेल हॉस्टल के निवासी थे और उन्हें खान सर के कार्यालय से लाठियां और हॉकी स्टिक्स उपलब्ध कराई गई थीं।

वर्षप्रमुख घटनाकानूनी और प्रशासनिक प्रभाव
2019खान सर के कोचिंग संस्थान पर कच्चे बमों से हमला। (आरोप)मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहली बार चिंताएं उभरीं।
2021खान सर के संस्थान में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट। (आरोप)प्रिंस यादव को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया।
2023ज्ञान बिंदु एकेडमी के कार्यालय में तोड़फोड़ और फर्नीचर का नुकसान।प्रिंस यादव गंभीर रूप से घायल; रौशन आनंद द्वारा खान सर पर साजिश का आरोप।
फरवरी 2026फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद।टॉपर अभिषेक पटेल को ₹10 लाख में “खरीदने” का आरोप और व्हाट्सएप चैट का सार्वजनिक होना।
जून 2026सिपाही भर्ती परीक्षा परिणामों के दावों के बाद हिंसक झड़प और हवाई फायरिंग।रौशन आनंद की गिरफ्तारी; खान सर के खिलाफ एफआईआर और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा।

जून 2026 का को हुई हिंसक घटना

इस संघर्ष का सबसे हिंसक अध्याय 2 जून 2026 को सामने आया। घटना की तात्कालिक शुरुआत बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणामों (Bihar Police Constable Result 2026) के भ्रामक और बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावों से हुई थी। ज्ञान बिंदु ने 10,000 और खान ग्लोबल स्टडीज ने अपने संस्थान से 12,000 छात्रों के चयन का दावा किया था, जबकि कुल घोषित रिक्तियां ही केवल 19,383 थीं।

यह विवाद तब शारीरिक हिंसा में बदल गया जब खान ग्लोबल स्टडीज के कर्मचारियों द्वारा सफल छात्रों के अभिनंदन का एक बड़ा बैनर ज्ञान बिंदु एकेडमी के मुख्य बोर्ड के ठीक ऊपर जहां पहले से हार्ड बोर्ड अर्थात लोहे का फ़िक्स बोर्ड लगा हुआ था।

FIR में क्या था

FIR कॉपी में दर्ज शिकायत के अनुसार, 2 जून की रात लगभग 10:10 बजे अभिषेक और प्रिंस यादव के नेतृत्व में 15 से 20 अज्ञान युवकों ने खान ग्लोबल स्टडीज के कार्यालय पर पथराव किया, होर्डिंग्स फाड़ दिए और सुरक्षा गार्ड चुनचुन कुमार को खींचकर बाहर निकाला तथा बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 जून को रौशन आनंद (सिर), अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया।

2 जून 2026 वाली रात की घटना के बाद फैज़ल खान (चर्चित नाम: खान सर) ने मीडिया को बयान देते हुए कहा था कि हमारे आँखो के सामने 10 से 12 गोलिया चली है। हमारा गार्ड चुनचुन को मार कर बेहोश कर दिया गया है। और 2 दिनों में हमारे कोचिंग को बम से उड़ा देने की दमकी दी गई है।

इस मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान सर के निजी सुरक्षा गार्डों—प्रदीप कुमार और तालेबार सिंह—को भीड़ पर हवाई फायरिंग करते देखा गया। पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गार्डों ने सनसनीखेज खुलासा किया कि उन्होंने स्वयं कोई निर्णय नहीं लिया था, बल्कि उन्हें खान सर ने सीधे आदेश दिया था कि “क्या देख रहे हो? भीड़ पर तुरंत गोली चलाओ, जो होगा मैं देख लूंगा“।

इस बयान के आधार पर कदमकुआं पुलिस स्टेशन में खान सर और उनके गार्डों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद खान सर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिस पर पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें 20 जून 2026 तक अंतरिम राहत प्रदान की। इसके समानांतर, खान सर ने पटना उच्च न्यायालय में एक क्रिमिनल रिट याचिका (CWJC) दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने और सील किए गए कोचिंग संस्थान को पुनः खोलने की मांग की है।

रौशन आनंद की जमानत और कोर्ट की टिप्पणियां

शुरुआत में पटना सिविल कोर्ट द्वारा रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी, जिससे छात्रों में भारी रोष व्याप्त हो गया था। हजारों छात्रों ने पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक विरोध मार्च निकाला, प्रदर्शन हिंसक न हो इस लिए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाटर कैनन और अतिरिक्त बल तैनात किया हुआ था। हालांकि , कैंडल मार्च शांति पूरी करके छात्र चले गए थे।

इसी बीच एक बड़ी घटना सामने आई, खान सर के FIR में आरोपित रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के अगले दिन 15 जून 2026 को उनके विधिक प्रतिनिधियों ने कोर्ट के समक्ष त्वरित मानवीय आधार पर नियमित जमानत की गुहार लगाई।

15 जून 2026 को पटना सिविल कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) की अदालत में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शर्मा ने सशक्त दलील दी कि रौशन आनंद एक सम्मानित और प्रतिष्ठित राष्ट्र-निर्माता शिक्षक हैं, जो हजारों गरीब बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि इस हिंसक झड़प में उनकी कोई सीधी संलिप्तता नहीं थी और वे घटनास्थल पर उपस्थित भी नहीं थे। पुलिस डायरी और केस रिकॉर्ड की गहन समीक्षा के बाद न्यायालय ने उन्हें नियमित जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया।

जमानत मंजूर करते हुए अदालत ने दोनों शिक्षकों के आचरण पर बेहद गंभीर और तीखी टिप्पणियां की। न्यायाधीश ने रेखांकित किया कि समाज में शिक्षकों का स्थान अत्यंत आदरणीय होता है और वे छात्रों के मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे में दोनों पक्षों को शिक्षक की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को व्यक्तिगत और आपराधिक रंजिश में बदलने के बजाय स्वस्थ और नैतिक प्रतिस्पर्धी मानदंडों का पालन करना चाहिए।

नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

प्रिंस यादव की मृत्यु इस पूरे कोचिंग विवाद का सबसे संदेहास्पद और राजनीतिक रूप से संवेदनशील हिस्सा बन चुकी है। 2 जून की हिंसक घटना के बाद पुलिस गिरफ्तारी के भय से प्रिंस अपने सहयोगियों के साथ सीमा पार कर नेपाल भाग गया था। वह 3 जून से ही विराटनगर के ‘सुभा होटल’ (ट्रैफिक चौक) में अपने छह दोस्तों के साथ छिपकर रह रहा था।

13 जून 2026 की देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे विराटनगर के न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेपाल पुलिस के अनुसार, प्रिंस के शरीर पर, विशेषकर उसकी दाहिनी आंख के पास और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मोरंग जिला पुलिस के एसपी कबित कटुवाल के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम, जिसमें डीएसपी लोकेंद्र सिंह गुरुंग और इंस्पेक्टर अभिषेक श्रेष्ठ शामिल हैं, मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने प्रिंस के दोस्तों अंकित कुमार यादव, रौशन यादव, लट्टू यादव और जयराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी अत्यंत तीव्र रही हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खुले तौर पर कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

खान सर ने वीडियो जारी कर प्रिंस को श्रद्धांजलि दी

खान सर ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे एक “अमानवीय कृत्य की साजिश” बताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच को सार्वजनिक करने की मांग की है। खान सर द्वारा जारी वीडियो क्लिप में प्रिंस के साथ रह रहे दोस्ती का बयान चलाया जिम वो लोग दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक बीमारी (साइकेट्रिक समस्या) से पीड़ित था और अत्यधिक तनाव तथा अनिद्रा के कारण हृदय गति रुकने या ब्रेन हैमरेज से उसकी सामान्य मृत्यु हुई है।

खान सर ने कहां की इस घटना में जो दोषी है उनकी जाँच कर उनको फाँसी से कम सजा नहीं होना चाहिए। यह भी कहां की इस परिस्थिति में जो भी हम से होगा हम उनके लिए हर तरह से मदद के लिए तैयार है।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं