Breaking News: पाटलिपुत्र जंक्शन पर परीक्षा देने जा रहे छात्रों का भारी बवाल, ट्रेन लेट होने पर भड़का गुस्सा, पथराव और लाठीचार्ज!

मद्य निषेध परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का पाटलिपुत्र जंक्शन पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और दागे आंसू गैस के गोले; 6 गिरफ्तार। पढ़ें पूरा खबर।

Subhash KumarSuman Raj
3 Min Read
Patliputra station news

पटना, बिहार: बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार (14 जून) को भारी हंगामा खड़ा हो गया। मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे हजारों परीक्षार्थी ट्रेन लेट होने और भारी भीड़ के कारण उग्र हो गए। गुस्साए छात्रों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, जिसके बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा। इस झड़प में रेल आईजी सहित कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। प्रशासन ने मामले को शांत कराकर स्पेशल ट्रेनें रवाना की हैं।

पाटलिपुत्र जंक्शन पर कैसे शुरू हुआ हंगामा?

बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा (Prohibition Constable Exam) देने जा रहे परीक्षार्थियों की ट्रेन समय पर पाटलिपुत्र जंक्शन नहीं पहुंची, ट्रेन लेट होने और ट्रेनों की कमी के कारण गुस्साए छात्रों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, जिसके बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई। इस स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह का बयान

पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और डीएम थियागराजन के अनुसार, रेलवे ने पहले से ही परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की थी और घटना के वक्त भी दो स्पेशल ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी थीं।

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज

बताया जा रहा है कि, पुलिस और प्रशासन (RPF, GRP और जिला पुलिस बल) ने शुरू में छात्रों को समझाने की कोशिश की थी। पुलिस के बयान अनुसार जब कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू किया, तब स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) करना पड़ा।

कई अधिकारी और पुलिसकर्मि मामूली घायल

ट्रेन लेट होने के कारण से वहां गम शुरू हुई तो तुरंत भारी पुलिस बल तनाव किया गया। भारी संख्या में पुलिस को देख छात्र भड़क गए इस बीच पत्थरबाजी और हंगामे शुरू हुई जिसे शांत कराने के दौरान रेलवे आईजी (Railway IG) को गर्दन पर मामूली चोट आई है।

पटना जोन के आईजी जितेंद्र राणा ने बयान दिया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को पत्थर लगे हैं, लेकिन किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं।

अभी स्थिति क्या है?

 

रेलवे ने चलाए 16 अतिरिक्त परीक्षा स्पेशल ट्रेनों

इस हंगामे के बाद समस्तीपुर रेलमंडल और पूर्व मध्य रेलवे ने त्वरित एक्शन लिया। रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार, आज (14 जून) दोपहर से लेकर रात तक बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए कुल 16 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें (Exam Special Trains) चलाई जा रही हैं।

परीक्षा स्पेशल ट्रेन रूट्स

रेलवे अधिकारियों के पिन अनुसार ये 16 स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से समस्तीपुर मंडल, कटिहार, पूर्णिया, गयाजी और उत्तर बिहार के उन प्रमुख केंद्रों की तरफ चलाई जा रही हैं जहाँ परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक है।

स्टेशन पर तोड़फोड़

हंगामे के बाद उग्र भीड़ ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, ट्रेन इंजन पर बैठ गए, पटरियों को जाम किया और स्टेशन परिसर में बनी स्थानीय दुकानों व कैंटीन में भी तोड़फोड़ की गई।

अभी की स्थिति, 6 उपद्रवी गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी जितेंद्र राणा ने कहा है कि वीडियो और फुटेज देखकर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन सभी उपद्रवियों की पहचान कर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

अभी जंक्शन पर स्थिति समय है। पटना जंक्शन और पाटलिपुत जंक्शन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
Junior Content writer
Suman Raj is a Junior Content Writer and an emerging journalist at 'Timely India'. Currently pursuing her degree in Journalism and Mass Communication, Suman brings a fresh perspective—along with a deep passion for thorough research and impartial reporting—to her work. She specializes in covering contemporary issues, education, and trending news. As an aspiring journalist, she prioritizes factual, user-centric content that remains firmly grounded in facts.Areas of Focus: National News and Social Trends.
कोई टिप्पणी नहीं