Kerala Assembly Election 2026: केरल में पहली बार जली RJD की ‘लालटेन’, कुथुपरम्बा सीट जीतकर रचा इतिहास

Kerala Assembly Election 2026 में RJD ने पहली बार इतिहास रच दिया है। कुथुपराम्बा सीट से पी.के. प्रवीण ने कांटे की टक्कर में शानदार जीत दर्ज की, जबकि तेजस्वी यादव ने दक्षिण भारत में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। LDF गठबंधन के सहारे मिली इस जीत के बाद अब RJD ने बिहार से बाहर दक्षिण भारतीय राजनीति में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है।

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
2 Min Read
tejashwi yadav and P.k Ravin
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कुथुपराम्बा सीट से जीत के बाद RJD उम्मीदवार पी.के. प्रवीण और तेजस्वी यादवPhoto Credit: Tejaswini Yadav Facebook / Election Campaign File Photo
Highlights
  • केरल विधानसभा चुनाव 2026 में RJD ने पहली बार सीट जीती
  • कुथुपराम्बा सीट से पी.के. प्रवीण 1,286 वोटों से विजयी
  • तेजस्वी यादव ने केरल में चलाया आक्रामक प्रचार अभियान

तिरुवनंतपुरम: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सात समंदर पार तो नहीं, लेकिन सात राज्यों की सीमा पार दक्षिण भारत के केरल(Kerlam) में एक बड़ी राजनैतिक उपलब्धि हासिल की है। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में RJD ने राज्य में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। पार्टी के उम्मीदवार पी.के. प्रवीण ने कुथुपरम्बा (Kuthuparamba) सीट पर जीत का परचम लहराकर इतिहास रच दिया है।

कांटे की टक्कर में मिली जीत

कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला बेहद कड़ा था। RJD के पी.के. प्रवीण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की उम्मीदवार जयंती राजन को 1,286 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआत से ही दोनों उम्मीदवारों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा, लेकिन अंतिम राउंड की गिनती में पी.के. प्रवीण ने बढ़त बना ली और जीत हासिल की।

Assembly Constituency 14 - KUTHUPARAMBA (Kerala)
Assembly Constituency 14 – KUTHUPARAMBA (Kerala) – Photo Creadit: ECI Website Screenshots

कुल वोटो की बात करें तो प्रवीण को 70,448 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 69,162 वोट मिले।

LDF के सहयोगी पार्टी RJD

केरल में RJD लंबे समय से अपनी जमीन तलाश रही थी। इस बार  लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का सहयोगी दल के तौर पर कुल 3 सीटों पर चुनाव लड़ कर 1 सीट पर जीत मिली। और अब इस जीत के साथ तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली RJD अब केवल हिंदी पट्टी तक सीमित न रहकर दक्षिण भारत की राजनीति में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है।

केरलम में RJD नेता तेजस्वी यादव में जोरदार प्रचार

कुथुपराम्बा सहित केरलम के कई इलाकों में RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने LDF और RJD उम्मीदवारों के समर्थन में जोर शोर से सक्रिय प्रचार किया। उन्होंने पीके प्रवीण के लिए पब्लिक मीटिंग की और LDF को मजबूत समर्थन दिया।

तेजस्वी ने मालाबार क्षेत्र में कई रैलियां कीं, जहां उन्होंने RJD के तीन उम्मीदवारों (कुथुपराम्बा, वडकारा और कल्पेट्टा) के लिए पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया।

और खास बात यह है कि तेजस्वी यादव वहां कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक दिखे थे, जबकि बिहार में कांग्रेस के साथ RJD का गठबंधन है।

Kerala Assembly Election 2026 Party Wise Result List

PartyWon
Indian National Congress – INC63
Communist Party of India (Marxist) – CPI(M)26
Indian Union Muslim League – IUML22
Communist Party of India – CPI8
Kerala Congress – KEC7
Revolutionary Socialist Party – RSP3
Bharatiya Janata Party – BJP3
Rashtriya Janata Dal – RJD1
Revolutionary Marxist Party of India – RMPOI1
Kerala Congress (Jacob) – KEC(J)1
Communist Marxist Party Kerala State Committee – CMPKSC1
Independent – IND4
Total140
Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
Leave a Comment