Lava Blaze 2 हुआ लॉन्च, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा 5G फोन, मिलते हैं दमदार फीचर्स

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
1 Min Read

Lava ने अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो बेहद कम कीमत पर आता है. कंपनी ने अपने डिवाइस को एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया है. आप इस फोन को 10 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. Lava Blaze 2 में आपको आकर्षक फीचर्स मिलते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

ये हैंडसेट रिंग लाइट वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है. इस लाइट को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. इसमें आपको Android 13 और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

- Advertisement -

Lava Blaze 2 5G की कीमत 

लावा का ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. कंपनी ने इसे ग्लास ब्लैक, ग्लास ब्लू और ग्लास लैवेंडर कलर में लॉन्च किया है. इसके बेस वेरिएंट यानी 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है. वहीं इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है.

इस हैंडसेट को आप Amazon.in और लावा इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन की सेल 9 नवंबर से शुरू होगी. कंज्यूमर्स को लुभाने के लिए लावा फ्री सर्विस ऐट होम का ऑफर दे रही है. इसके तहत कंज्यूमर्स को घर पर ही फोन से जुड़ी सर्विसेस मिलेंगी.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

Lava Blaze 2 5G स्मार्टफोन में 6.56-inch का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 2.5D कर्व्ड स्क्रीन है. ये डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है. डिवाइस में 4GB RAM और 6GB RAM का ऑप्शन मिलता है.

- Advertisement -

इसमें 128GB का स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं. स्मार्टफोन Android 13 पर काम करता है. इसमें डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है. फोन में 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.

फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile