10,000mAh की Battery और 6.79-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले वाला HONOR WIN Turbo लॉन्च हुआ

Honor ने अपने Win सीरीज का तीसरा मॉडल HONOR WIN Turbo को चीन में लॉन्च कर दिया है जिसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 Edition 4nm चिपसेट और 6.79-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है। आइए जानते हैं इसके कीमत और फीचर्स के बारे में 

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
2 Min Read
Honor Win Turbo
10,000mAh की Battery और 6.79-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले वाला HONOR WIN Turbo लॉन्च हुआ(Photo source: GSMArena)

Honor ने अपने Win सीरीज का एक और नया मॉडल HONOR WIN Turbo को चीन में लॉन्च कर दिया है। बता दे कि, कंपनी पिछले वर्ष इसी सीरीज का HONOR WIN और WIN RT को लॉन्च किया था अब WIN Turbo इस सीरीस का तीसरा सदस्य है। इस फोन में भी पिछले मॉडल की तरह 10,000mAh की विशाल बैटरी मिलता है। HONOR का दावा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर 14 घंटे से अधिक Gaming का बैकअप दे सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से

Honor Win Turbo: Key Specifications

Feature  Details
SmartPhonesHONOR WIN Turbo
StatusLaunched in China
Display6.79-inch 1.5K AMOLED display, 120Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 8500 Edition SoC, 4nm
Battery10,000mAh
Charger80W
Rear Camera50MP OIS+50MP
Front Camera16MP
RAM12GB / 16GB LPDDR5X
Storage256GB / 512GB UFS 4.1
Safety featureIP68, IP69 & IP69K Rating
SensorIn-display fingerprint sensor and infrared sensor
Weight216g
Operating systemAndroid 16

Honor Win Turbo Price

बता दे कि Honor Win Turbo स्मार्टफोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें ब्लू (Blue), ब्लैक (Black) और व्हाइट (White) शामिल है फोन का वेरिएंट और कीमत निम्नलिखित है:

VariantCNYUSDindia (₹)
12GB+256GB3299486~₹46,295
12GB+512GB3599530~₹50,505
16GB+512GB4199619~₹58,920

Honor Win Turbo Features

Honor Win Turbo स्मार्टफोन में (2640×1200) Pixel रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.79-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जो 8000 nits तक की HDR पीक ब्राइटनेस और 1800 nits की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस के साथ आता है साथ ही डिस्प्ले HDR10+ को भी सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 Edition 4nm प्रोसेसर मिलता है जो 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित Magic UI 10.0 पर रन करता है पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिला हुआ है।

कैमरा की बात करें तो Honor Win Turbo में f/1.9 अपर्चर के साथ OIS सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल का मुख्य प्राइमरी कैमरा और 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस लगा हुआ है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है साथ ही फ्रंट में f/2.5 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। इसके अलावा, फोन Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0, स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट मिलता है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला 10,000mAh की विशाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जिसे कंपनी दावा करती है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 14 घंटे से अधिक गेमिंग या 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग तक बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही चार्जिंग के लिए 80W की वायर्ड और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Read More: 16GB RAM, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 7500mAh Battery वाला फ्लैगशिप गेमिंग फोन लॉन्च

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment