12GB RAM और 50MP Sony कैमरा वाला Vivo V70 Lite हुआ लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर भी

Vivo ने UAE में चुपचाप Vivo V70 Lite 5G स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh की बैटरी और ब्लूटूथ 5.4, डुअल-सिम सपोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, NFC सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
2 Min Read
Vivo V70 Lite 5G
12GB RAM और 50MP Sony कैमरा वाला Vivo V70 Lite हुआ लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर भी( images Source: Vivo Official)

Vivo ने अपने स्मार्टफोन पोर्टपोलियो को बढ़ाते हुए यूएई मार्केट में Vivo V70 Lite 5G को चुपके से उतारा दिया है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा और MediaTek का दमदार प्रोसेसर देखने को मिलता है। यह मिड-रेंज फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लम्बी बैटरी लाइफ, शानदार डिस्प्ले के साथ एक ऑल-राउंडर फोन चाहते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

Vivo V70 Lite 5G: Highlights

Feature  Details
BrandVivo
SmartPhonesVivo V70 Lite
Launch MarketUAE
Display6.77-inch FHD+ AMOLED, 120Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 7400 Turbo
Battery & Charger6,500mAh & 90W
Camera50MP+8MP Rear & 32MP
RAM8GB/12GB LPDDR4X RAM
Storage256GB/512GB UFS 3.1
Connectivity5G, Bluetooth 5.4, Dual-SIM, NFC, etc.
PriceAED 1,099 (~₹28,500)
Operating systemAndroid 16

Vivo V70 Lite 5G Price

Vivo के इस मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन Vivo V70 Lite की शुरुआती कीमत यूएई में AED 1,099 है जो भारत में लगभग 28,500 रुपये होती है। हालांकि यह फोन अभी तक भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुई है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, इस डिवाइस को भारत में V70 Lite या V70e के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

- Advertisement -

Vivo V70 Lite 5G Specifications

Vivo V70 Lite स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो HDR10+ सपोर्ट और 3,000 nits तक अधिकतम पिक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा, डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

V70 Lite स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 6,500mAh की बैटरी है जो बड़ी होने के बावजूद भी मोटाई सिर्फ 7.59mm और बजन 194g है इस फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस 5G, ब्लूटूथ 5.4, डुअल-सिम सपोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलता है।

V70 Lite फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है जो 4nm तकनीकी पर आधारित है यह फोन 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा, धूल और पानी के छिड़काव से बचने के लिए IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिला हुआ है।

- Advertisement -

Vivo V70 Lite स्मार्टफोन ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें f/1.79 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर वाला मुख्य कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल 120° अल्ट्रा-वाइड लेंस और f/2.45 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, रियर में AI Master Aura Light Portrait फीचर्स भी मिलता है।

Read More: ₹30,999 में लॉन्च हुआ Galaxy A35 5G फोन अभी सिर्फ ₹18,999 में, जानें कैसे

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment