OPPO Reno 16 Series के ग्लोबल वेरिएंट की डिटेल्स हुई लीक, 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स

OPPO चीन के बाद अब भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी ओप्पो रेनो 16 सीरीस को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में ओप्पो रेनो 16 प्रो, रेनो 16 के अलावा, रेनो 16 FS को भी लॉन्च किया जाएगा 

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
3 Min Read
OPPO Reno 16 Series
OPPO Reno 16 Serice (image source: OPPO via X)

OPPO ने हाल ही में चीन में ओप्पो रेनो 16 सीरीस के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro मॉडल को लॉन्च किया था अब कंपनी जल्द ही इस सीरीस को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में Reno 16 और Reno 16 Pro के अलावा Reno 16 FS मॉडल को भी पेश किया जा सकता है। आईए जानते हैं ओप्पो रेनो 16 सीरीस के ग्लोबल वेरिएंट में क्या कुछ खास मिल सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

OPPO Reno 16 Series: Highlights

Feature  Details
Series NameOPPO Reno 16 Series
ModelsOPPO Reno 16, Reno 16 Pro and Reno 16 FS
Launch MarketIndia and global market
Expected launchJuly 2026
BatteryUp to 6,700mAh
Charger80W SuperVOOC Charging
ProcessorDimensity 8550 / Snapdragon 7 Gen 4
Display1.5K AMOLED, 144Hz

OPPO Reno 16 Pro Specifications

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी चीनी मॉडल की तुलना में ग्लोबल वेरिएंट में कुछ अलग स्ट्रेटजी अपना सकती है। उम्मीद है कि ओप्पो रेनो 16 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.32-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगी। साथ ही डिवाइस में 6,700mAh की बड़ी बैटरी और 80W का सुपरवॉयस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

इसके अलावा, रेनो 16 प्रो में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट दिया जाएगा जिसमें LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। सबसे खाश बात ये इस डिवाइस में OIS के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3.5x जूम वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगी साथ ही फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दी गई है।

OPPO Reno 16 Specifications

स्टैंडर्ड वेरिएंट Reno 16 में कुछ हद तक प्रो मॉडल के फीचर्स बरकरार रहेंगे इसमें भी 6.32-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के जगह 120Hz दिया जा सकता है। इसके अलावा, इस डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी मिलने को उम्मीद है। इसके अलावा, उम्मीद की जा रही है कि स्टैंडर्ड Reno 16 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 4 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा।

कैमरा Specifications में प्रो मॉडल की तुलना में इसमें भी कुछ खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है केवल 200-मेगापिक्सल के जगह केवल 50-मेगापिक्सल OIS सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा दी जाएगी साथ में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3.5x जूम वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेम मिलेगा।

OPPO Reno 16 FS Specifications

उम्मीद है कि OPPO Reno 16 FS इस लाइनअप का सबसे किफायती मॉडल होगा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है इसके अलावा, डिवाइस को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलने की संभावना है। जो LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा।

कैमरा Specifications में ये डिवाइस ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें OIS सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल का मुख्य प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3.5x जूम वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है इसके अलावा, उम्मीद है कि इसमें भी 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

OPPO Reno 16 FS में 6,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तीनों डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16.1 के साथ लॉन्च होगा।

वहीं ओप्पो रेनो 16 सीरीस को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में July 2026 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Read More: POCO C85 और C81 सीरीस की कीमत में बढ़ोतरी, ₹1,000 तक हुआ इजाफा, जानें नई कीमतें

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment