Bihar B.Ed First Allotment List 2026: काउंसलिंग के बाद इस दिन जारी होगी पहली कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
2 Min Read
Bihar B.Ed First Allotment List 2026

Bihar CET B.Ed 1st Round Seat Allotment Result 2026: बिहार के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्स में एडमिशन के लिए पहली काउंसलिंग का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 जून से 28 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा इंतजार Bihar B.Ed First Allotment List 2026 का होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य नोडल यूनिवर्सिटी (बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर) द्वारा छात्रों के एंट्रेंस टेस्ट स्कोर, उनकी कैटेगरी और उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों की प्राथमिकता के आधार पर प्रथम सीट अलॉटमेंट लिस्ट जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम इस पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें आवंटित कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Bihar B.Ed Allotment & Merit List 2026: Highlights

संस्था का नाम BRABU, Muzaffarpur
आर्टिकल कैटिगरीAdmission
ऑनलाइन काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग22 जून से 28 जून 2026
Bihar B.Ed First Allotment List Publication जुलाई 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)
सीट स्वीकृति फीस (Seat Confirmation Fee) भुगतानअलॉटमेंट के ठीक बाद
आवंटित कॉलेजों में पेपर वेरिफिकेशन और एडमिशनजुलाई 2026 के मध्य तक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://biharcetbed-lnmu.in/
ऑनलाइन काउंसलिंग ऑफिशल गाइडलाईन PDF

नोट: जो छात्र कल से शुरू हो रहे काउंसलिंग फॉर्म को भरने जा रहे हैं, वे कॉलेज चॉइस लॉक करने से पहले नोडल अधिकारी द्वारा जारी किए गए सभी 8 कड़े नियम हमारे Bihar CET B.Ed Counselling 2026 वाले आर्टिकल पर जाकर विस्तार से पढ़ लें, ताकि कोई गलती न हो।

How to Download Bihar B.Ed First Allotment List 2026?

कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बिहार बीएड की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर ओपन करें।
  • होमपेज पर मौजूद ‘Login‘ बटन पर क्लिक करके अपना Login ID / Sign-in Credentials दर्ज करें।
  • डैशबोर्ड खुलने के बाद “View Seat Allotment” या “1st Round Allotment Letter” के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवंटित कॉलेज का नाम और विवरण आ जाएगा। अब तुरंत इस अलॉटमेंट लेटर का प्रिंटआउट निकाल लें।

अलॉटमेंट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करना होगा?

यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में आपके पसंद का या कोई भी कॉलेज अलॉट हो जाता है, तो आपको नोडल यूनिवर्सिटी के नियमानुसार निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा:

  1. सीट की स्वीकृति (Acceptance): आवंटित कॉलेज को स्वीकार करने के लिए सबसे पहले छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ₹3,000 (आंशिक नामांकन शुल्क / Partial Admission Fee) का भुगतान करना होगा। यह फीस नॉन-रिफंडेबल होती है।
  2. फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फीस जमा करने के बाद छात्रों को आवंटित हुए संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी सेंटर में जाकर अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों (जैसे- एंट्रेंस एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, ग्रेजुएशन मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र आदि) की वेरिफिकेशन करानी होगी।

ध्यान रखे: नोडल अधिकारी द्वारा जारी गाइडलाइंस में यह स्पष्ट किया गया है, यदि किसी छात्र को पहली लिस्ट में कॉलेज मिल जाता है और वह एडमिशन नहीं लेता या फीस जमा नहीं करता, तो उसे काउंसलिंग के अगले किसी भी राउंड में शामिल नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं