50MP OIS कैमरे और 120Hz डिस्प्ले! पेश हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने अपने A-सीरीस स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G को Czech Republic की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह डिवाइस 5000 mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। जानिए विस्तार से 

Shrwan Kumar - Senior Content Writer
2 Min Read
Samsung Galaxy A27 5G

Samsung ने अपने A-सीरीस पोर्टफोलियो को विस्तार करते हुए Galaxy A27 5G स्मार्टफोन को Czech Republic में पेश कर दिया है। इस डिवाइस में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, कंपनी दावा कर रही है कि अगले 6 वर्षो तक फोन में सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा। आइए जानते हैं Galaxy A27 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Samsung Galaxy A27 5G Price

बता दे कि Samsung ने Czech Republic की वेबसाइट पर Galaxy A27 5G स्मार्टफोन को लिस्ट तो कर दिया है लेकिन कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस मिड-रेंज में ही लॉन्च होगा। फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जो निम्नलिखित है:

  • 6GB+128GB
  • 8GB+256GB

इसके अलावा Galaxy A27 5G मोबाइल को Czech Republic की वेबसाइट पर कई भिन्न-भिन्न रंगों में पेश किया गया है जिसमें नीला, काला, हल्का गुलाबी और हल्का हरा जैसे रंग विकल्पों में लिस्टेड है।

Samsung Galaxy A27 5G Highlights

Feature Details
SmartPhoneSamsung Galaxy A27 5G
StatusOfficially listed on the Samsung Czech Republic website
Display6.7-inch FHD+ Super AMOLED display, 120Hz
ProcessorQualcomm Snapdragon 6 Gen 3
Rear Camera50MP OIS+5MP+2MP
Front Camera12MP
Battery5000mAh
Charger25W
RAM6GB/8GB
Storage128GB/256GB
PriceNA
Operating systemAndroid 16

Samsung Galaxy A27 5G Specifications

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Galaxy A27 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसकी अधिकतम पिक ब्राइटनेस क्षमता 800 निट्स तक है। फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर रन करता है कंपनी दावा कर रही है कि अगले 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

Galaxy A27 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए डिवाइस में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 प्रोसेसर मिलता है जो 6GB/8GB तक LPDDR5x RAM और 128GB/256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है इसके अलावा, Samsung ने एक Hybrid SIM स्लॉट भी दिया है जिससे यूज़र्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए, गैलेक्सी A27 5G मोबाइल में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें (OIS) ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50-मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस मिलता है साथ ही फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

इसके अलावा, डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो USB type-C पोर्ट के साथ 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन और भी कई अतिरिक्त विशेषताओं से लैश है जिसमें पानी और धूल से बचावके लिए IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल-सिम सपोर्ट, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.1 आदि जैसे फीचर्स सपोर्ट मिलता है।

Read More: 200 Mp कैमरे वाला Moto G Max 5G लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं