144Hz डिस्प्ले और 8,000mAh दमदार Battery वाला Realme 16T 5G की पहली सेल शुरु, देखें कीमत और ऑफर

Realme 16T 5G स्मार्टफोन आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है इसे Flipkart, Realme Store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 Chipset और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन लॉन्च ऑफर्स में महज 26,999 रूपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है जानिए कैसे? 

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
3 Min Read
Realme 16T 5G
144Hz डिस्प्ले और 8,000mAh दमदार Battery वाला Realme 16T 5G की पहली सेल शुरु, देखें कीमत और ऑफर (photo source: X)

Realme का मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Realme 16T 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन को Flipkart, Realme Store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। बता दे कि, फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है जिसके बाद Realme 16T 5G की शुरुआती कीमत महज 26,999 रूपये ही रह जाती है। डिवाइस में 8,000mAh की दमदार बैटरी और प्रीमियम मैट फिनिश के साथ काफी स्टाइलिश दिखता है।

Realme 16T 5G Price and Launch offers

बता दे कि, Realme 16T 5G स्मार्टफोन 22 मई को लॉन्च हुआ था और 27 मई 2026 से पहली सेल शुरु हुई है। अगर आप इस फोन को तत्काल खरीदते हैं तो आपको बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलेगा जिसके बाद Effective price को कम कर सकते है:

Variant Standard PriceEffective Price 
6GB+128GB₹29,999₹26,999
8GB+128GB₹31,999₹28,999
8GB+256GB₹34,999₹31,999
  • Flipkart से खरीदने पर कुछ चुनिंदा बैंक जैसे Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3,400 रूपये का तत्काल छूट मिल जाती है।
  • अगर आप बैंक और UPI से भुगतान करते हैं तो 2,000 रूपये तक छूट मिलती है।
  • इसके अलावा, 21,150 रूपये तक आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर बोनस प्राप्त कर सकते हैं (ये आपके पुराने डिवाइस के मॉडल और स्थिति के आधार पर depend करता है) 
  • साथ ही बिना किसी extra cost के 12 महीने का EMI प्लान भी उपलब्ध हैं।
  • Realme के मौजूदा उपयोगकर्ताओं को 1,000 रूपये का अतिरिक्त छूट दिया जा रहा है।

Realme 16T 5G key features

Feature  Details
SmartPhonesRealme 16T 5G
StatusLaunched in India
Launch date22 May 2026
Sale Start27 May 2026
Display6.8-inch HD+ LCD display, 144Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 6300
Battery8000mAh
Charger45W
Rear Camera50MP+2MP
Front Camera16MP
RAM & Storage6GB/8GB & 128GB/256GB
Safety featureIP69 Pro Water Resistance
Operating systemAndroid 16

Realme 16T 5G Specifications

Realme 16T 5G स्मार्टफोन का डिजाइन काफी आकर्षक है इसकी फ्लैट फ्रेम, पतले बेजल्स और प्रीमियम मैट फिनिश इसे मॉडर्न लुक देता है इस डिवाइस में 1570×720 Pixels रेज़ोल्यूशन वाला 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर मिलता है जो 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Realme 16T 5G ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें Sony IMX852 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस लगा है वहीं फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन को पावर देने के लिए 8000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

क्या Realme 16T 5G स्मार्टफोन को आपको खरीदना चाहिए?

कुल मिलाकर Realme 16T 5G उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगा जिन्हें लंबी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस चाहिए इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी, लंबे समय तक बैकअप देती है और 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूथ बनाता है। हालांकि, अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा क्वालिटी और प्रीमियम डिजाइन है तो इस रेंज में आप अन्य विकल्प को देख सकते हैं।

Read More: Calling से लेकर Heart Rate मॉनिटरिंग तक, 110+ Sports मोड्स के साथ Realme Watch S5 लॉन्च

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment