CBSE 12th Result 2026 LIVE Today: DigiLocker पर एक्टिव हुआ लिंक, आज कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। DigiLocker ने रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आज कभी भी जारी हो सकता है।

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
3 Min Read
CBSE 12th Result 2026 LIVE Today
DigiLocker ने CBSE Class 12 Result 2026 का लिंक एक्टिव कर दिया है, जिसके बाद आज रिजल्ट जारी होने की संभावना बढ़ गई है।

CBSE 12th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना काफी बढ़ गई है। DigiLocker के बाद UMANG App ने भी Link Active कर दिया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “Coming Soon” पोस्ट शेयर किया है। ऐसे में लाखों छात्र अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in के अलावा DigiLocker, UMANG App और SMS के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

- Advertisement -

क्या आज जारी होगा CBSE 12th Result 2026?

सीबीएसई बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया गया है, लेकिन DigiLocker और कई सरकारी Official App और Website पर लगातार activity देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में DigiLocker ने दो बार सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया वही UMANG APP ने भी 1 बार Coming Soon का पोस्ट शेयर किया, जिससे माना जा रहा है कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब केवल final approval का इंतजार है। अगर सब कुछ सही रहा तो आज दोपहर या शाम तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

- Advertisement -

DigiLocker ने दिया अपडेट

DigiLocker ने छात्रों के लिए रिजल्ट पेज एक्टिव कर दिया है। पोस्ट में छात्रों से कहा गया है कि वे अपना रिजल्ट DigiLocker के जरिए जल्दी और सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर पाएंगे।

इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर “CBSE Result” और “CBSE 12th Result 2026” तेजी से ट्रेंड करने लगा है।

CBSE 12th Result 2026 DigiLocker link active before result announcement
DigiLocker ने CBSE Class 12 Result 2026 का लिंक एक्टिव कर दिया है, जिसके बाद आज रिजल्ट जारी होने की संभावना बढ़ गई है।

CBSE 12th Result 2026 कहां देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

ऐसे करें CBSE 12th Result 2026 चेक

  • Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • Step 2: “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।
  • Step 4: Submit बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • Step 6: स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें।

SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर नीचे दिए गए फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा:

cbse12 Roll Number School Number Center Number

इसके बाद यह मैसेज 7738299899 नंबर पर भेजना होगा। कुछ ही सेकंड में subject-wise marks मोबाइल पर आ जाएंगे।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों अंक शामिल होंगे।

दो विषय में फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका

अगर कोई छात्र दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। वहीं दो से अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों को अगले साल फिर से परीक्षा देनी होगी।

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर बढ़ सकता है लोड

हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और कुछ देर बाद दोबारा वेबसाइट खोलने की कोशिश करें। DigiLocker और UMANG App बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Read More:

Work From Home Jobs 2026: बिना स्किल के काम कैसे मिलेगा?

Aadhaar Card में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानें पूरा तरीका

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
Leave a Comment