UIDAI New Rule! आधार कार्ड अब उम्र का प्रमाण नहीं, UIDAI ने जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
3 Min Read
Aadhar Card biometrics

New Delhi | अगर आप किसी सरकारी या निजी काम में आधार कार्ड को अपनी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल करते रहे हैं, तो जरा जान लिए। अब यह नहीं चलेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए स्पष्ट कर कहा है कि आधार कार्ड को जन्मतिथि (Date of Birth) या उम्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह नियम अभी से लागू है और इसकी जानकारी हर आधार कार्ड धारक को होनी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

UIDAI ने क्या कहा

UIDAI के अनुसार आधार कार्ड का मुख्य उद्देश्य केवल यह प्रमाणित करना है कि कार्ड दिखाने वाला व्यक्ति वही है जिसने बायोमेट्रिक और अन्य जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कराया था। सफल आधार ऑथेंटिकेशन से सिर्फ पहचान स्थापित होती है, जन्मतिथि या उम्र का सत्यापन नहीं होता।

Aadhaar biometric process
Aadhar Card biometric process – Image Source: Unsplash

UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार में दर्ज जन्मतिथि अक्सर नामांकन के समय व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दर्ज की जाती है। कई मामलों में जब कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होता, तो अनुमान के आधार पर जन्म वर्ष दर्ज किया जाता है। इसलिए यह जानकारी प्रमाणित नहीं मानी जा सकती।

आधार कार्ड किस काम के लिए मान्य है और किसके लिए नहीं

उपयोगआधार मान्य है या नहीं
पहचान का प्रमाण (Identity Proof)✅ मान्य है
पते का प्रमाण (Address Proof)✅ मान्य है
जन्मतिथि का प्रमाण (Date of Birth Proof)❌ अब मान्य नहीं
उम्र का प्रमाण (Age Proof)❌ अब मान्य नहीं

कौन से दस्तावेज अब जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य होंगे

जन्मतिथि प्रमाण के लिए अब इन दस्तावेजों को प्राथमिकता दी जाएगी:

  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) – नगर पालिका, ग्राम पंचायत या रजिस्ट्रार ऑफ बर्थ्स एंड डेथ्स द्वारा जारी। यह सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा मान्य दस्तावेज है।
  • 10वीं की मार्कशीट (Class 10 Certificate) – नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं, कॉलेज एडमिशन और सरकारी भर्तियों में सबसे ज्यादा स्वीकार किया जाने वाला दस्तावेज।
  • पासपोर्ट (Passport)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (School Leaving Certificate)
a passport, watch and pen on a table
Indian Passport – Image Source: Unsplash

एजेंसियों को मिला विकल्प

UIDAI ने यह भी कहा है कि Authentication User Agencies (AUAs) और KYC User Agencies (KUAs) चाहें तो आधार का उपयोग उम्र संबंधी जानकारी के लिए कर सकती हैं, लेकिन यह उनका अपना निर्णय होगा। सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य कार्यों में आधार के उपयोग का फैसला संबंधित केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और एजेंसियां खुद करेंगी।

Google Wallet में भी आया बदलाव

इस अपडेट के साथ एक और बड़ी खबर यह है कि Google ने घोषणा की है कि भारतीय उपयोगकर्ता अब अपने आधार-वेरिफाइड क्रेडेंशियल्स को Google Wallet में सुरक्षित रूप से सेव कर सकेंगे। यह फीचर डेली लाइफ में पहचान और उम्र सत्यापन के लिए एक डिजिटल और सुरक्षित विकल्प देगा। Google ने यह जानकारी अपने एक Blog post के जरिए दी है।

आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी सलाह

  • किसी भी सरकारी या निजी काम में जन्मतिथि के लिए जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट साथ रखें
  • बैंक, बीमा या किसी भर्ती प्रक्रिया में अगर जन्मतिथि के लिए आधार मांगा जाए तो अपना जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें
  • जन्मतिथि को लेकर कोई विवाद होने पर उसे सही साबित करने की जिम्मेदारी आधार धारक की खुद की होगी
  • UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर समय-समय पर नए अपडेट चेक करते रहें

UIDAI से जुड़ी या किसी अन्य दस्तावे से जुड़ी जानकारी के लिए Timelyindia.com से जुड़े रहें।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, holding a Master of Arts (MA) in Hindi from Magadh University, Bodh Gaya. Based in Gaya, Bihar, he possesses over 5 years of hardcore experience in the Indian education sector, a journey he started in 2021 by founding the popular education portal Ssresult before scaling up to launch Timelyindia.com in 2023. As an expert in analyzing Board Exams, NEET, JEE, and SSC notifications, Subhash has dedicated his career to a vital mission: bridging the information gap for rural and village-based students by providing fast, accurate, and highly reliable education news in an easy-to-understand, accessible language.
कोई टिप्पणी नहीं