गया-बोधगया में जबरदस्त आंधी-तूफान, बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट – IMD

आज गयाजी और बोधगया में जबरदस्त आंधी-तूफान आई। IMD ने बिहार समेत 13 राज्यों में 60 KM की रफ्तार से हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Timely India Organization logo
TimelyIndia Desk
Timely India Organization logo
Editorial Team
Timely India Desk is the collective editorial identity of the Timely India newsroom the team of journalists, researchers, editors, and content specialists working behind the scenes...
- Editorial Team
Bihar Mousam Alerts Gaya BodhGaya timelyindia
गया बोधगया आंधी तूफान बिहार मौसम 29 अप्रैल 2026 IMD अलर्ट
Highlights
  • IMD ने आज बिहार समेत 13 राज्यों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • गया-बोधगया में अभी तेज आंधी सक्रिय, बिजली गिरने की भी चेतावनी।
  • 2 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे तापमान और गिरेगा।

बुधवार, 29 अप्रैल 2026 की दोपहर 3 बजे के बाद से गया और बोधगया में अचानक तेज आंधी-तूफान आ गई। आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। गयाजी शहर के ऊपर हवा में चारों तरफ धूल हीं धूल दिखा। बारिश होने की भी पूरी संभावना है। स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

IMD का अलर्ट – क्या कहा मौसम विभाग ने

भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज बिहार समेत 13 से 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ में गरज-चमक और बारिश की भी संभावना है।

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार बिहार में थंडरस्क्वॉल यानी तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यह मौसमी बदलाव हो रहा है।

Bihar Mousam Alerts Gaya BodhGaya timelyindia scaled
गया बोधगया आंधी तूफान बिहार मौसम 29 अप्रैल 2026 IMD अलर्ट

बिहार के किन-किन जिलों में असर

  • गया और बोधगया – तेज आंधी सक्रिय, बारिश संभव
  • पटना – आंधी-बारिश का अलर्ट
  • नालंदा, जहानाबाद, औरंगाबाद – तेज हवाएं
  • भागलपुर, मुंगेर – गरज-चमक के साथ बारिश संभव
  • पूर्णिया, कटिहार, सहरसा – मौसम बदलेगा

अन्य राज्यों में भी अलर्ट

बिहार के अलावा आज इन राज्यों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है:

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • दिल्ली-NCR
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
  • हरियाणा, पंजाब

सावधानी बरतें – जरूरी सलाह

  • आंधी के दौरान घर के अंदर रहें, बाहर न निकलें
  • कच्चे मकान और पुरानी दीवारों से दूर रहें
  • पेड़ों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों
  • बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखें
  • खुले मैदान में न जाएं, बिजली गिरने का खतरा है
  • किसान अपनी फसल और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं
  • बोधगया महाबोधि मंदिर परिसर में श्रद्धालु सतर्क रहें

2 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 2 मई 2026 से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे बिहार सहित कई राज्यों में तापमान और गिर सकता है तथा बारिश का दौर जारी रह सकता है। भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहारवासियों को इस बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम की ताजा जानकारी के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट mausam.imd.gov.in देखते रहें।

Share This Article
Timely India Organization logo
Editorial Team
Follow:
Timely India Desk is the collective editorial identity of the Timely India newsroom the team of journalists, researchers, editors, and content specialists working behind the scenes to deliver accurate, timely, and verified news to lakhs of readers across India every day.Operating under the editorial leadership of Founder and Editor-in-Chief Subhash Kumar, the Timely India Desk covers the widest range of topics on the platform from breaking national news and government policy announcements to sports scores, entertainment updates, viral stories, and state-level developments from across all 28 states and 8 union territories of India.Every article published under the Timely India Desk byline follows the platform's strict editorial policy, which requires all facts to be verified from official sources before publication. These sources include government press releases, PIB (Press Information Bureau) notifications, official ministry websites, court orders, verified wire reports, and direct communication with official spokespersons.Timely India Desk does not publish rumour, unverified claims, or second-hand information without clear attribution and official verification. When news is developing and all facts are not yet confirmed, our articles clearly state that the story is developing and will be updated.For editorial queries, corrections, or news tips, contact the Timely India Desk at contact@timelyindia.com.
Leave a Comment