Bihar CET B.Ed Counselling 2026 (कल से शुरू): रजिस्ट्रेशन के लिए दिशा-निर्देश जारी, कॉलेज चुनने से पहले पढ़ लें ये 8 कड़े नियम

बिहार बीएड (CET-B.Ed. 2026) की पहली काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल 22 जून से शुरू जो 28 जून 2026 तक चलेंगे। नोडल यूनिवर्सिटी ने कॉलेज चॉइस फिलिंग को लेकर 8 बेहद कड़े नियम लागू किए हैं, जिन्हें जानना हर क्वालिफाइड छात्र के लिए जरूरी है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
4 Min Read
Bihar CET B.Ed Counselling 2026 Date

Bihar CET B.Ed Counselling 2026 Registration Date: बिहार के सरकारी और प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड (B.Ed.) और शिक्षा शास्त्री कोर्स सत्र 2026-28 में एडमिशन की इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार (बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर) के कार्यालय की ओर से प्रथम काउंसलिंग (First Counselling) के पंजीकरण के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

BRABU द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार दो वर्षीय B.Ed. एवं शिक्षा शास्त्री (Shiksha Shastri) कोर्स में प्रथम काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 जून 2026 से 28 जून 2026 तक कॉलेजों का चयन (Choice Filling) कर सकेंगे।

Bihar Bihar CET B.Ed Counselling 2026: Highlights

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामBihar CET B.Ed 2026
आयोजक संस्थाBRABU, Muzaffarpur
आर्टिकल कैटिगरी Admission
कोर्सB.Ed. एवं Shiksha Shastri
काउंसलिंग प्रकारप्रथम काउंसलिंग
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरु 22 जून 2026
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि28 जून 2026
मोडऑनलाइन
Official Guidelines for Counselling PDFDownload Link 
आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in
आधिकारिक वेबसाइट https://biharcetbed-brabu.in/

काउंसलिंग और कॉलेज चॉइस फिलिंग के 8 सबसे जरूरी नियम (Guidelines)

अधिकारियों द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस में स्पष्ट किया गया है कि यदि छात्र कॉलेज चुनते समय कोई भी गलती करते हैं, तो उन्हें एडमिशन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। चॉइस लॉक करने से पहले इन 8 नियमों को ध्यान से समझ लें:

  1. रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है: दो साल के B.Ed. या शिक्षा शास्त्री कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक सभी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन न करने पर मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आएगा।
  2. काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन में संशोधन का मौका नहीं मिलेगा: कैंडिडेट्स यह ध्यान रख कर कॉलेज चुने , एक बार सबमिट के बाद दोबारा उसे एडिट करने का मौका नहीं मिलेगा।
  3. एक कैंडिडेट्स को एक हीं राउंड में मौका: यदि किसी कैंडिडेट को पहले राउंड में कोई भी कॉलेज अलॉट (Allot) हो जाता है, तो वह काउंसलिंग के किसी भी अगले राउंड में शामिल होने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इस लिए Allot कॉलेज में नामांकन जरूर करवाए।
  4. आरक्षण नियम: सभी सीटों पर रिजर्वेशन रोस्टर पूरी तरह से बिहार सरकार के नियमानुसार लागू होंगे।
  5. माइनॉरिटी कॉलेजों का कोटा: अल्पसंख्यक (Minority) कॉलेजों में 50% सीटें संबंधित माइनॉरिटी कम्युनिटी के कैंडिडेट्स के लिए ही रिजर्व रहेंगी।
  6. कम से कम 3 कॉलेज चुनना जरूरी: एप्लीकेंट्स को फॉर्म भरते समय एक या एक से ज्यादा यूनिवर्सिटीज से कम से कम तीन (03) कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य होगा।
  7. अधिकतम कॉलेजों की सीमा: कोई भी छात्र एक या एक से अधिक यूनिवर्सिटीज के अंतर्गत अधिकतम दस (10) कॉलेजों का चयन कर सकता है।
  8. फीस नॉन-रिफंडेबल है: काउंसलिंग के लिए एक बार जमा की गई फीस किसी भी परिस्थिति में वापस (Refund) नहीं की जाएगी।

Official Guideline PDF

Bihar CET B.Ed Counselling 2026 Registration official guideline

ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म कैसे भरें? (How to Register for Bihar B.Ed Counselling)

बिहार बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जून को लिंक एक्टिव होने के बाद, Online इस आसन प्रोसेस को फ़ॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते है:

  • Step 01: सबसे पहले बिहार बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से साइन-इन करें।
  • अब डैशबोर्ड पर दिए गए “Result/Counselling Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां काउंसलिंग फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अपनी पसंद के अनुसार न्यूनतम 3 और अधिकतम 10 कॉलेजों को वरीयता क्रम (Preference Wise) में चुनें।
  • यहां सबसे ध्यान देने वाली बात, सभी विवरणों को एक बार री-चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Bihar B.Ed Counselling 2026 Important Guidelines

क्रम संख्यानिर्देश
1काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।
2कॉलेज चयन और प्रेफरेंस केवल एक बार भरी जा सकेगी।
3कॉलेज आवंटन के बाद अगले राउंड में भाग लेने का अवसर नहीं मिलेगा।
4आरक्षण बिहार सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा।
5माइनॉरिटी कॉलेजों में 50% सीटें संबंधित अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आरक्षित रहेंगी।
6कम से कम 3 कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य है।
7अधिकतम 10 कॉलेज चुने जा सकते हैं।
8जमा किया गया काउंसलिंग शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा।

आरक्षण को लेकर क्या कहा गया?

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आरक्षण रोस्टर बिहार सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा। वहीं, माइनॉरिटी कॉलेजों की 50 प्रतिशत सीटें संबंधित अल्पसंख्यक समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी।

Bihar B.Ed Counselling Registration 2026 के बाद क्या होगा?

रजिस्ट्रेशन और कॉलेज विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट एवं अभ्यर्थियों की प्राथमिकता के आधार पर Seat Allotment Result 2026 जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

निष्कर्ष

Bihar CET B.Ed 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए प्रथम काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 22 जून से 28 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन करें और कॉलेज प्रेफरेंस भरते समय सावधानी बरतें, क्योंकि बाद में बदलाव का अवसर नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़े: Magadh University PG Sem 4 Result 2026, Marksheet Download Link @ pg.magadhonline.in

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं