By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Timely India

Breaking News, Live Updates & Trending Stories from India

  • Politics
  • EducationNew
  • Business
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • Our Authors
Reading: Telegram Ban in India: भारत में Telegram पर 22 जून तक प्रतिबंध, NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa

Timely India

Breaking News, Live Updates & Trending Stories from India

Font ResizerAa
  • Latest
  • National
  • Education
  • Politics
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Tech
  • Automobile
  • World
  • Health
  • Religion
  • Success Story
  • Trending
  • Live Blog
Search
  • Home
  • My Bookmarks
  • My Interests
  • WEB STORIES
  • Blog
Have an existing account? Sign In

Home » National » Telegram Ban in India: भारत में Telegram पर 22 जून तक प्रतिबंध, NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

National

Telegram Ban in India: भारत में Telegram पर 22 जून तक प्रतिबंध, NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

NEET UG 2026 Re-Exam से पहले भारत सरकार ने Telegram पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। NTA का कहना है कि पेपर लीक और छात्रों से धोखाधड़ी रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। साथ ही Telegram के मैसेज एडिट फीचर पर भी 30 जून तक रोक लगाई गई है।

Subhash Kumar
Last updated: जून 16, 2026 1:51 अपराह्न
Subhash Kumar - Editor in Chief
Published: जून 16, 2026
Share
3 Min Read
List of Images 1/3
Highlights
  • भारत सरकार ने NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले भारत में Telegram पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया।
  • NTA के अनुसार, Telegram का इस्तेमाल पेपर लीक से जुड़े फर्जी दावे और छात्रों से ठगी के लिए किया जा रहा था।
  • सरकार ने Telegram के Message Edit फीचर पर भी 30 जून 2026 तक रोक लगाने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली: NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सोशल प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram) पर भारत में अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Contents
  • क्यों लिया Telegram Ban करने का फैसला?
  • Telegram के Message Edit Feature पर भी रोक
  • कई राज्यों की एजेंसियां कर रही हैं कार्रवाई
  • 21 जून को होगी NEET UG 2026 Re-exam
  • फर्जी दावों से रहें सावधान
    • Telegram Banned in India: NTA Official Press Release PDF Link
  • NTA Official Tweet

NTA की ओर से जारी प्रेस रिलीज, जिसमें यह बताया गया कि यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। सरकार का कहना है कि कुछ संगठित गिरोह Telegram का उपयोग करके NEET UG 2026 री-एग्जाम से जुड़ी फर्जी जानकारी, पेपर लीक के झूठे दावे और अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।

क्यों लिया Telegram Ban करने का फैसला?

NTA ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान कई Telegram चैनल और ग्रुप “Paper Leaked NEET“, “Re-NEET 2026” और अन्य नामों से संचालित किए जा रहे थे। इन चैनलों के जरिए छात्रों और उनके अभिभावकों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी। दावा किया जा रहा था कि परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र सुरक्षित परीक्षा प्रणाली के बाहर किसी के पास उपलब्ध नहीं है और ऐसे सभी दावे पूरी तरह फर्जी हैं।

Telegram के Message Edit Feature पर भी रोक

सरकार ने केवल Telegram Ban अर्थात पहुंच सीमित करने का ही फैसला नहीं लिया है, बल्कि प्लेटफॉर्म को भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों को एडिट करने की सुविधा भी 30 जून 2026 तक बंद करने का निर्देश टेलीग्राम को भेजा गया है।

NTA के अनुसार, कुछ मामलों में परीक्षा समाप्त होने के बाद पुराने मैसेज को एडिट कर उसमें प्रश्नपत्र जोड़ दिया जाता था और फिर उसे “पेपर लीक” का सबूत बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता था। इस तरह की भ्रामक गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कई राज्यों की एजेंसियां कर रही हैं कार्रवाई

प्रेस रिलीज के मुताबिक, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), गृह मंत्रालय, केंद्रीय जांच एजेंसियां और विभिन्न राज्यों की पुलिस लगातार ऐसे फर्जी नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही हैं। बिहार, गुजरात और राजस्थान सहित कई राज्यों में संदिग्ध चैनलों और साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने ऐसे गिरोह का भी खुलासा किया है जो कई Telegram चैनलों के माध्यम से अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रहा था।

21 जून को होगी NEET UG 2026 Re-exam

NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2026 Re-exam निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को ही आयोजित होगी। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा और गोपनीयता पूरी तरह सुनिश्चित की गई है तथा छात्रों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA के सत्यापित प्लेटफॉर्म से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

फर्जी दावों से रहें सावधान

NTA ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, चैनल या प्लेटफॉर्म परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करता है या पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर दें। सरकार का मानना है कि Telegram पर लगाया गया यह अस्थायी प्रतिबंध और तकनीकी नियंत्रण परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Telegram Banned in India: NTA Official Press Release PDF Link

NTA Official Tweet

NTA STATEMENT REGARDING THE ACTION ON TELEGRAM PLATFORM IN INDIA

1. The National Testing Agency (NTA) welcomes the directions issued today in respect of the Telegram platform in India. The directions, issued on recommendations of NTA are calibrated and bounded in time:

(a) a…

— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 16, 2026

यह भी पढ़े: ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद (सर) को मिली बेल, प्रिंस यादव मौत मामले में फिर चर्चा में आया पटना का कोचिंग विवाद

PPU UG 1st Merit List 2026 जारी: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें अपना नाम और कॉलेज अलॉटमेंट


Disclaimer: आपके आसपास कोई दुर्घटना, अपराध, सरकारी योजना, शिक्षा, मौसम या अन्य महत्वपूर्ण घटना होती है तो उसकी जानकारी, फोटो या वीडियो हमें 9430577007 पर WhatsApp करें।

Related

Bihar Board Matrix Sent-up Exam 2024: सेंटर लिस्ट और एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें
RRB NTPC UG Admit Card 2026 [CEN 07/2025] Release Today for June 13 Exam; Get Download Link
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026: 11वीं एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया
69 Lakh Women Lose Ladki Bahin Scheme Benefits in Maharashtra After Verification
SSC JE Result 2023: कटऑफ, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
TAGGED:Education NewsNEET Re ExamNEET UG 2026nta newsTelegram BanTelegram India
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
Share
BySubhash Kumar
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Stay Connected

35.2KFollowersLike
500FollowersFollow
PinterestPin
1KFollowersFollow
YoutubeSubscribe

Latest News

Mohanpur Thana Gaya Ji
गया जी के मोहनपुर में सड़क हादसा: गणेशचक मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल
Gaya Ji
जून 15, 2026
Roushan Anand Sir
रौशन आनंद आए जेल से बाहर, कहां ‘भाई को फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने मरवाया’
Patna
जून 15, 2026
gyan bindu roshan anand bail prince yadav patna co
ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद (सर) को मिली बेल, प्रिंस यादव मौत मामले में फिर चर्चा में आया पटना का कोचिंग विवाद
Patna
जून 15, 2026
PPU UG 1st Merit List 2026 (Patliputra University UG Admission First Merit List)
PPU UG 1st Merit List 2026 जारी: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें अपना नाम और कॉलेज अलॉटमेंट
Admission
जून 15, 2026

Timely India is committed to delivering trusted journalism, verified information, and real-time updates across India since 2023.

Quick Link

  • NEWSNew
  • OUR AUTHORS
  • ADVERTISE WITH US
  • DISCLAIMER

Editorial Standards

  • DMCA POLICY
  • FACT CHECK POLICY
  • CORRECTIONS POLICY
  • TERMS AND CONDITIONS

Contact Us

Editorial Email: contact@timelyindia.com

Phone: +91 94305 77007

Timely IndiaTimely India
Follow US
© 2026 Timelyindia.com. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact
  • Editorial Policy
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?