PM Kisan 23rd Installment Date: 20 जून को जारी होगा पीएम किसान का 23वीं किस्त, eKYC करवाना जरूरी, ऐसे चेक करें Status

पीएम किसान योजना का लाभ लेते रहने के लिए 30 जून 2026 तक सभी किसानों को ई-केवाईसी (eKYC) करवाना जरूरी है। 23वीं क़िस्त 20 जून को होगा जारी।

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
2 Min Read
Pm Kisan 23rd Installment Date 2026 Status check

PM Kisan 23rd Installment Date: देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) हैंडल द्वारा 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थी, जिसमें 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से पहुंचे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त को लेकर अब आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक X हैंडल @pmkisanofficial के अनुसार 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होगी। इसकी जानकारी पीएम किसान के आधिकारिक X हैंडल द्वारा साझा की गई है।

बता दें, पीएम किसान (PM Kisan) के तहत हर पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं, हर बार 2,000 रुपये। पैसा सीधे Aadhaar से जुड़े बैंक खाते में DBT के माध्यम से आता है।

Status कैसे चेक करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का किस्त आया या नहीं इसकी Status कैसे चेक करना बिहार आसान है, आइए जानते है कैसे:

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में ऑफिशल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर या सीधे Beneficiary Status https://kisansuvidha.gov.in/pm-kisan/beneficiary-status जाएं।
  • अब Farmers Corner में जाकर “Know Your Status” पर क्लिक करें।
  • यहां किसान का Aadhaar No, Mobile No में से कोई एक दर्ज करें और Search करें।
  • अब यहां आपको अपना Status दिख जाएगा।
Pm Kisan Yojana Beneficiary Status 2026
(Image: Official Website Screenshot)

नोट: जिन किसानों ने eKYC पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त नहीं आएगी। समय रहते eKYC जरूर पूरी कर लें।

30 जून से पहले ई-केवाईसी (eKYC) करवाना जरूरी

सभी किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को 30 जून से पहले ई-केवाईसी (eKYC) करवाना जरूरी है। यदि कोई किसान इस निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उस स्थिति में किसान को अपात्र माना जा सकता है और उसकी आगामी किस्तों का भुगतान रुक सकता है।

ई-केवाईसी प्रक्रिया को आप खुद भी घर बैठे अपने मोबाइल पीएम किसान मोबाइल एप के जरिए फेस वैरीफिकेशन से कर सकते है या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

यह भी पढ़े: WI vs SL 3rd T20I: आज होगा फैसला, 1-1 की बराबरी के बाद किसका होगा सीरीज पर कब्जा?

FIFA World Cup 2026: Ivory Coast vs Ecuador मैच में दो बार लगी क्रॉसबार, देखिए अब तक का स्कोर

FIFA World Cup 2026: Ivory Coast vs Ecuador मैच में दो बार लगी क्रॉसबार, देखिए अब तक का स्कोर

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
कोई टिप्पणी नहीं