Team India Squad Announcement: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान… रोह‍ित शर्मा को टेस्ट की कमान, सूर्या और राहुल को भी बड़ी ज‍िम्मेदारी

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
2 Min Read

Team India for South Africa Tour 2023: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गुरुवार (30 नवंबर) को दिल्ली में तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, वहीं केएल राहुल वनडे सीरीज के लिए कमान संभालेंगे. टेस्ट टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बोर्ड से अनुरोध किया कि वो टी20 और वनडे में नहीं खेलेंगे, वहीं मो. शमी फिलहाल चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है,

- Advertisement -

वनडे टीम में संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है. रजत पाटीदार को भी नए चेहरे के रूप में टीम में शामिल किया गया है. युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को यह बड़ा मौका मिला है. वहीं वनडे टीम में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है. वहीं टेस्ट टीम से केएस भरत की छुट्टी कर दी गई है. अब टेस्ट टीम में स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन हैं. टेस्ट टीम के उपकप्तान अब जसप्रीत बुमराह होंगे.

टेस्ट मैच में कप्तान रोहित, उपकप्तान बुमराह

2 टेस्ट के लिए भारत की टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

केएल राहुल बने वनडे टीम के कप्तान

3 वनडे के लिए भारत की टीमः ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर,

- Advertisement -

सूर्या को मिली टी20 की कप्तानी, रवींद्र जडेजा उपकप्तान

3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीमः यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

team india 11 0

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

  • 10 दिसंबर पहला टी20, डरबन
  • 12 दिसंबर, दूसरा टी20, पोर्ट एलिजाबेथ
  • 14 दिसंबर, तीसरा टी20, जोहानिसबर्ग
  • 17 दिसंबर, पहला वनडे, जोहानिसबर्ग
  • 19 दिसंबर, दूसरा वनडे, पोर्ट एलिजाबेथ
  • 21 दिसंबर, तीसरा वनडे, पार्ल
  • 26 से 30 दिसंबर, पहला टेस्ट, सेंचुरियन
  • 3 से 7 जनवरी, दूसरा टेस्ट, जोहानिसबर्ग

भारत और साउथ अफ्रीका का ओवरऑल रिकॉर्ड (हेड टू हेड)

कुल वनडे मैच: 91, भारत ने 38 जीते, दक्षिण अफ्रीका ने 50 जीते, 3 ड्रा रहे कुल टी20 मैच: 24, भारत ने 13 जीते, दक्षिण अफ्रीका ने 10 जीते, 1 ड्रा रहा कुल टेस्ट मैच: 42, भारत ने 15 जीते, दक्षिण अफ्रीका ने 17 जीते, ड्रा रहा : 10

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile