KBC 15 Juniors: 12 साल के मयंक बने ‘KBC 15’ के करोड़पति विनर, CM मनोहर लाल ने फोन कर दी बधाई

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
2 Min Read

Kaun Banega Crorepati 15: कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं होती। न ही प्रतिभा किसी की मोहताज होती है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लेटेस्ट एपिसोड में 12 साल के मयंक ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे मयंक ने अपनी तेज तर्राक बातों और जवाब से हैरान कर दिया। मयंक न सिर्फ बातों के धनी हैं, बल्कि उनमें ज्ञान भी कूट-कूटकर भरा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

12 साल के बच्चे ने जीता 1 करोड़

इस वीक ‘कौन बनेगा करोड़पति जूनियर्स’ आयोजित किया जा रहा है। इसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चे हॉट सीट पर होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं। इस बार हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले आठवीं क्लास के स्टूडेंट मयंक पहुंचे थे। फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सबसे तेज गति से जवाब देने के बाद उन्हें गेम खेलने का मौका मिला। बिग बी द्वारा पूछे गए सवालों के सही जवाब देकर मयंक ने एक करोड़ का अमाउंट जीत लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार को फोन कर बधाई दी।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने दी परिवार को बधाई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मयंक के पिता से बात की और उन्हें चंडीगढ़ आने का न्योता दिया। उन्होंने मयंक के पिता से क्या बात की, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ”हरियाणा के महेंद्रगढ़ के लाल, आठवीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक ने KBC जूनियर में अपने ज्ञान और कौशल से 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जीनियस बेटे के पिता से फ़ोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और मयंक के उज्जवल भविष्य की कामना की।”

kbc1

‘केबीसी 15’ के सबसे कम उम्र के बने करोड़पति

एक करोड़ की राशि जीतकर मयंक ‘केबीसी 15’ के सबसे कम उम्र के करोड़पति बन गए हैं। इतना ही नहीं, बल्कि 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाले भी वह इस सीजन के सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट हैं।

- Advertisement -

https://www.instagram.com/reel/Cz_V6UeK8hE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f6298eb6-6a82-48b0-a290-7a9e415d237e&ig_mid=8FA7639E-4934-41C1-9978-26344DB37064

नॉलेज देख अमिताभ हुए हैरान

मयंक 12 साल के हैं, लेकिन उनके पास ज्ञान उनकी उम्र से भी ज्यादा है। खुद अमिताभ बच्चन उनकी स्किल्स से प्रभावित नजर आए। मयंक के सवालों का जवाब देने का तरीका भी अमिताभ बच्चन को खूब भाया। इतना ही नहीं, बल्कि इस जूनियर कंटेस्टेंट ने बिग बी के सामने अपने सपनों के बारे में भी बात की। मयंक ने कहा कि वह कोई सीक्रेट नहीं रखना चाहता और स्काई उसके लिए लिमिट है।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile