Vivo का 144Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर भी

विवो ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo S60 को चीन में लॉन्च कर दिया है जिसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, USB टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी मिलती है। आइए जानते हैं इसके Specifications और Price के बारे में 

Shrwan Kumar
Senior Content Writer
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes...
- Senior Content Writer
2 Min Read
VIVO S60 Smartphone
Vivo का 144Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर भी (image source: Vivo via X)

Vivo ने चीन में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Vivo S60 को लॉन्च कर दिया है 29 मई को पेश किया गया ये डिवाइस मुख्य रूप से अपने यूनीबॉडी कोल्ड-कार्व्ड ग्लास डिजाइन, बेहतरीन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और दमदार बैटरी पर केंद्रित है। फोन में 144Hz तक रिफ्रेश वाला 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है साथ ही इसे तीन कलर ऑप्शन, मिडसमर नाइट्स ड्रीम, अर्ली समर ग्रीन, और सी ऑफ स्टार्स में पेश किया गया है ये डिवाइस 3 जून से चीन में विवो ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसके कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।

Vivo S60 key Specifications

 Feature  Details
SmartphoneVivo S60
StatusLaunched in China
Display6.59-inch HDR AMOLED display, 144Hz
ProcessorQualcomm SM8635 Snapdragon 8s Gen 3
Battery7,200mAh
Rear Camera50MP OIS+50MP OIS+8MP
Front Camera50MP
RAM12GB/16GB
Storage256GB/512GB
ConnectivityUSB Type-C, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4,
Network5G, 4G LTE
SIMdual Nano-SIM
Weight207g
Safety featureIP68/IP69 dust and water resistant
Operating systemAndroid 16 based on OriginOS 6

Vivo S60 Price

कीमत की बात करें तो Vivo S60 स्मार्टफोन को चीन में तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी वेरिएंट और कीमत निम्नलिखित हैं:

VariantCNYINR (₹)
12GB+256GB3,599~₹50,000
12GB+512GB3,999~₹56,000
16GB+512GB4,399~₹62,000

Vivo S60 Features

IP68+IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के साथ आने वाला Vivo S60 स्मार्टफोन में (1260 x 2750) Pixel रेज़ोल्यूशन वाला 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz की रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। साथ ही इसमें HDR सपोर्ट और 5,000 nits तक लोकल पीक ब्राइटनेस मिलता है जिससे स्क्रीन तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है।

इसके अलावा, इस डिवाइस में 4nm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है जो Adreno 735 GPU, 12GB/16GB तक RAM और 256GB/512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। साथ ही ये फोन ड्यूल-नैनो-सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है।

Vivo S60 स्मार्टफोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.75 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। इसके अलावा, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

इसके अलावा, Vivo S60 में 7,200mAh की लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलती है जो 90W वायर्ड और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही डिवाइस में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, USB टाइप-सी, 5G, 4G LTE, GPS, Galileo जैसे कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है।

Read More: 10,000mAh की Battery और 6.79-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले वाला HONOR WIN Turbo लॉन्च हुआ

Share This Article
Senior Content Writer
Follow:
Shrwan Kumar is a Senior Tech and Automobile Content Writer at Timely India with over three years of dedicated experience in mainstream tech reporting. He specializes in breaking smartphone launches, conducting rigorous in-depth device reviews, and analyzing complex automotive industry developments. Shrwan closely monitors market shifts and corporate strategies of global giants like Samsung, Vivo, and Xiaomi, alongside Indian automotive pioneers like Tata Motors and Mahindra. Committed to editorial integrity, he delivers actionable insights based on hands-on testing and factual research.Areas of Expertise: Smartphone Architecture, Consumer Tech, and Electric Vehicles (EVs)Connect: LinkedIn Profile
Leave a Comment