Google Pay पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री करनी है डिलीट? बेहद आसान है ये ट्रिक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
2 Min Read

Google Pay Transaction History: ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स में से एक है. इस ऐप पर पहले यूजर्स अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री नहीं देख पाते थे, लेकिन अब आपको अपने लेन-देन की हिस्ट्री देखने का ऑप्शन मिलता है. जब भी आप अपने मोबाइल ऐप से किसी को पैसे भेजते हैं, इसकी टाइमिंग, अमाउंट, ट्रांजैक्शन आईडी और दूसरी सभी डीटेल्स ऐप पर स्टोर हो जाती हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

Google Pay पर नहीं मिलता Transaction History डिलीट करने का ऑप्शन

हालांकि, अगर आपको ट्रांजैक्शन हिस्ट्री डिलीट करनी हों तो आपको यहां डिलीट का ऑप्शन नहीं मिलता और आपकी पूरी हिस्ट्री ऐप पर स्टोर रहती है. लेकिन फिर भी आपके पास एक अल्टरनेटिव तरीका है, जिससे आप अपनी हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं.

- Advertisement -

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री कहां से देख सकते हैं?

पहले तो बहुत लोगों को पता ही नहीं होता है कि गूगल पे पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखते कहां से है.

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री ऐप के होम पेज पर सबसे नीचे दिखता है.

  1. अपने डिवाइस पर गूगल ऐप खोलें और नीचे स्क्रोल करके जाएं.
  2. नीचे आपको Show transaction history का ऑप्शन दिखेगा.
  3. > वाले निशान को टैप करें, आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खुल जाएगी.
  4. यहां आपको सेंड और रिसीव किए हुए सभी तरह के ट्रांजैक्शन की डीटल मिल जाएगी.

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट कैसे करें? (How to delete Google pay transaction history)

  • 1. अपने फोन में Google Chrome पर जाएं.
  • 2. www.google.com पर जाएं और Google Account को लोकेट करें.
  • 3. अपने गूगल क्रिडेंशियल्स डालकर अकाउंट में लॉगइन कर लें.
  • 4. ऊपर बायें कॉर्नर में आपको तीन बिंदू दिखाई देंगे, उसपर क्लिक करें.
  • 5. ‘Data and Priavacy’ को सेलेक्ट करें और ‘History Settings’ में जाएं.
  • 6. ‘Web and App Activity’ पर क्लिक करें और मैनेज ऑल वेब एंड ऐप एक्टिविटी में जाएं.
  • 7. सर्च बार पर तीन बिंदू दिख रहे होंगे, उसपर क्लिक करें.
  • 8. ‘Other Google Activity’ को सेलेक्ट करें और गूगल पे एक्सपीरियंस पर जाएं.
  • 9. गूगल पे एक्सपीरियंस में ‘Manage Activity’ को टैप करें.
  • 10. ड्रॉप डाउन ऐरो पर डिलीट पर क्लिक करें और अब जो ट्रांजैक्शन हिस्ट्री डिलीट करनी है उसे सेलेक्ट करें.
  • 11. अब आपको लास्ट डे, लास्ट डे या जो भी टाइम सेलेक्ट करना है, उसे सेलेक्ट करके ट्रांजैक्शन हिस्ट्री डिलीट कर दें. 12 घंटों के अंदर डिलीटेड स्टेटस दिख जाना चाहिए.
TAGGED:
Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile