TATA IPL: हार्दिक पांड्या के MI में जाने के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिल सकती है GT की कमान!

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
1 Min Read

IPL 2024: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में ट्रेड किए जाने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) IPL 2024 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी (Gujarat Titans Captain) कर सकते हैं. पांड्या पिछले दो सीजन से गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान थे और उन्होंने 2022 में टीम को आईपीएल खिताब (IPL 2022 Champion) भी दिलाया था. हालांकि, पांड्या ने ऑल-कैश डील (Hardik Pandya All Cash Trade Deal) के रूप में एमआई में अपनी वापसी की है. जिसके बाद कप्तान के रूप में शुभमन गिल के लिए अपनी क्षमता साबित करने का यह बेहतरीन मौका होगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

बता दें कि रविवार को शाम 5 बजे, आईपीएल रिटेंशन विंडो बंद कर दी गई और उस समय गुजरात टाइटन्स ने रिटेंशन सूची में अपने आईपीएल विजेता कप्तान का नाम रखा, जिससे काफी हैरानी हुई. हालांकि, यह पता चला कि औपचारिक कागजी कार्रवाई अभी तक पूरी नहीं हुई थी, इसलिए आईपीएल और बीसीसीआई ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी. जिसके बाद हार्दिक का नाम गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट में देखा गया.

- Advertisement -

तीन टीमों के बीच हुए ऑल कैश डील

हार्दिक के ऑल कैश ट्रेड डील को लेकर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “हां, हार्दिक का ट्रेड ऑफ शाम 5 बजे के बाद पूरा हो गया. डील अब औपचारिक हो गई है और वह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हैं. यह एक त्रिपक्षीय ऑल कैश डील है. एमआई ने अपने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को ऑल कैश डील में आरसीबी के साथ ट्रेड किया है.

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile