NEET FEE Refund 2026: नीट यूजी फीस रिफंड पोर्टल आज से शुरू, 21 जून को दोबारा परीक्षा

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
2 Min Read
NEET Fee Refund 2026, NTA Open Refund Windows

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2026 के लाखों उम्मीदवारों का FEE Refund करेगा जिसके लिए 21 मई 2026 से रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड पोर्टल शुरू करेगा। NTA द्वारा यह कदम 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा के पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द किए जाने के कुछ हफ्तों बाद उठाया गया है। परीक्षा लीक पेपर मामले में जांच फिलहाल सीबीआई (CBI) कर रही है। एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना में पुष्टि की है कि बैंक खाते का विवरण जमा करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एक अलग मॉड्यूल लाइव किया जाएगा, ताकि छात्र अपनी फीस वापस पा सकें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कितना मिलेगा रिफंड?

उमीदवारों को उनकी श्रेणी (Category) के आधार पर रिफंड दिया जा रहा है। सामान्य (General) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,700 रुपये, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को 1,600 रुपये, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग (PwD) और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये वापस मिलेंगे। वहीं एनआरआई (NRI) उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा 9,500 रुपये का रिफंड मिलेगा। ध्यान रहे कि इस रिफंड राशि में पेमेंट गेटवे या बैंक चार्ज शामिल नहीं होंगे।

Re-Exam के लिए नहीं देनी होगी कोई फ़ीस

NTA ने ऑफीशियली साफ कहा है कि 21 जून को आजोजित होने वाली Neet UG 2026 Re-exam के लिए उम्मीदवारी से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। National Testing Agency द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर (ऑफ़लाइन) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, उर्दू, मराठी, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, असमिया, कन्नड़ और ओडिया सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। परीक्षा की अवधि को लेकर एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त 15 मिनट का समय पेपर शुरू होने से पहले वेरिफिकेशन, दस्तावेज़ीकरण और अन्य औपचारिकताओं के लिए सुरक्षित रखा गया है।

परीक्षा शहर बदलने और केंद्र आवंटन के नियम

एनटीए (NTA) ने उम्मीदवारों को स्थानांतरण (relocation) या अपने वर्तमान पते में बदलाव के कारण अपने पसंदीदा परीक्षा शहर को बदलने की अनुमति दे दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी सेंटर अपडेट करने का यह लिंक 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक सक्रिय (active) रहेगा। एजेंसी ने उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा (re-exam) के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र पहले वाले केंद्र से अलग हो सकता है, क्योंकि केंद्र का आवंटन उम्मीदवारों द्वारा अपडेट किए गए शहर के विकल्पों और केंद्रों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। इसके अलावा, उम्मीदवार अब परीक्षा का माध्यम (Language Medium) नहीं बदल पाएंगे।

यह भी पढ़े: Re-NEET परीक्षा तक ‘लॉकडाउन’ में रहेंगे पेपर सेटर, न इंटरनेट इस्तेमाल, न क‍िसी से बात, परीक्षा 21 जून को

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, holding a Master of Arts (MA) in Hindi from Magadh University, Bodh Gaya. Based in Gaya, Bihar, he possesses over 5 years of hardcore experience in the Indian education sector, a journey he started in 2021 by founding the popular education portal Ssresult before scaling up to launch Timelyindia.com in 2023. As an expert in analyzing Board Exams, NEET, JEE, and SSC notifications, Subhash has dedicated his career to a vital mission: bridging the information gap for rural and village-based students by providing fast, accurate, and highly reliable education news in an easy-to-understand, accessible language.
कोई टिप्पणी नहीं