World Cup 2023 के बीच New Zealand को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हुआ एलान

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
2 Min Read

Matt Henry Ruled Out From World Cup 2023– आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आधा सफर खत्म हो चुका है। जहां भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली तो वहीं बाकी टीमों के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल होने के बाद अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में इंजर्ड हो गए थे।

- Advertisement -

इसके बाद उनका अब आगे खेलना नाममुकिन हो गया है। बता दें कि मैट हेनरी की जगह रिप्लेसमेंट का भी एलान हो गया है। आइए जानते हैं कौन मैट हेनरी की जगह टीम में शामिल हुआ है।

World Cup 2023 के बीच चोटिल Matt Henry पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर 

दरअसल, न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Cricket team) की विश्व कप 223 में शुरुआत बेहतरीन रही थी। टीम ने लगातार चार मैच अपने नाम किए थे, लेकिन धर्मशाला में भारत के हाथों मिली हार के बाद उनकी फॉर्म खराब हो गई है। कीवी टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) चोटिल होने के बाद अब बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह घातक तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की टीम ने मैट हेनरी के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी दी है जिसमें उन्होंने बताया कि हेनरी की एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद उन्हें ग्रेड टू लोअर टियर इंजरी है। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में 2-4 हफ्ते का समय लग सकता है। इस वजह से वह अब आगे वाले मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह काइल जेमिसन को टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है।

- Advertisement -

मैट हेनरी का विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा

बता दें कि मैट हेनरी ने विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों में 28 की औसत से 11 विकेट झटके और कीवी टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच से हेनरी का टूर्नामेंट से बाहर होना यह किसी झटके से कम नहीं। हालांकि, काइल जेमिसन को टीम में शामिल कर लिया गया है। जेमिसन ने अब तक वनडे में कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 विकेट लिए हैं।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile