NEET UG Re-Exam 2026: पिछले कई एग्जाम से लगातार पेपर लीक मामलों के कारण सरकार सख्त है। मई में आयोजित Neet UG परीक्षा का पेपर लीक के बाद मामला पड़ गया है और अब सरकार कोई चांस नहीं लेना चाहती है। इसी को देखते हुए NTA के पेपर तैयार करने वाले विशेषज्ञों को लॉकडाउन जैसे हालात में रखा गया है। पेपर सेट करने वाले विशेषज्ञों को न इंटरनेट, न मोबाइल, न स्मार्टवाच और ना किसी से मिलने की इजाज़त है। Re-NEET परीक्षा 21 जून को आजोजित होने के बाद हीं वो किसी से बात करवाएंगे।
वही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारों के मुताबिक अब यह तय माना जा रहा है, पेपर पहुंचने के लिए वायुसेना की कि मदद ली जाएगी, जिसमें सेना द्वारा Mi-17 हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि पेपर लीक, छेड़छाड़ या परिवहन में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
आखिर क्यों पड़ी वायुसेना की जरूरत?
देश के सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में से एक है NEET-UG परीक्षा, जिसमें लाखों छात्र हर साल शामिल होते है। पिछले कई वर्षों से पेपर लीक के लगातार मामले सामने आ रही है। हर आरोप लगता हैं कि पेपर ट्रांसपोर्टेशन के समय हीं लीक की जाती है। इस लिए इस बार सेना की मदद ली जा रही है ताकि ऐसी किसी भी लीक को रोक जा सके।
कितना तारीख को है NEET UG Re-Exam?
NTA ने परीक्षा कैंसिल के कुछ दिन बाद हीं Re-Exam का Date जारी कर दिया था। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होना है। यहां पढ़िए NEET UG Re-Exam schedule 2026 का पूरा ऑफिशल नोटिस।
पहले पेपर लीक के आरोपों पर कैंसल हुआ था परीक्षा
NEET-UG 2026 की मूल परीक्षा पेपर लीक को लेकर मचे बवाल और लग रहे बड़े आरोपों के कारण कैंसल करना पड़ा था। बड़े पैमाने पर आरोप लगे, छात्र और अभिभावकों ने परीक्षा के निष्पक्षता पर सवाल उठाएं उसके बाद ये बड़ा फैसला लिया गया था। पेपर लीक मामले ने लगातार राष्ट्रीय और अतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था जो अब तक जारी है।
