Re-NEET परीक्षा तक ‘लॉकडाउन’ में रहेंगे पेपर सेटर, न इंटरनेट इस्तेमाल, न क‍िसी से बात, परीक्षा 21 जून को

Re-NEET से पहले सरकार सख्त, 21 जून की परीक्षा के लिए विशेषज्ञ जो पेपर तैयार कर रहे हैं माय इंटरनेट इस्तेमाल करने की इजाजत है और नहीं वह किसी से मिल पाएंगे, साथी अपने साथ कोई स्मार्टवॉच भी नहीं लेकर जा सकेंगे।

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
2 Min Read
re neet paper setters lockdown june 21

NEET-UG Paper Leak के बाद अब शिक्षा मंत्रालय सख्त है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी पूर्व Re-NEET Exam Schedule 2026 के अनुसार 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार कर रहे हैं। खबर के मुताबिक Re-NEET की पेपर सेट करने, मॉडरेशन करने और हिंदी-अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में अनुवाद (Translation) करने वाले सभी एक्सपर्ट्स को एक गुप्त और सुरक्षित जगह पर ‘लॉकडाउन’ यानी स्ट्र‍िक्ट आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

परीक्षा आयोजित होने तक उन सभी एक्सपर्ट्स को न इंटरनेट इस्तेमाल करना है, न क‍िसी से बाहर बात करना है। इस दौरान वो किसी से मिल भी नहीं सकेंगे। बता दें कि, यह सब मई में हुई Neet परीक्षा के Paper Leak होने और उसके बाद एग्जाम रद्द होने से परेशान 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों की चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

- Advertisement -

Paper leak मामले में CBI जाँच से पता चला कि Paper सेट करने वाले एक्सपर्ट हीं Leak कर रहे थे इस लिए यह कदम उठाया गया है।

कैसा है सुरक्षा का पहला घेरा

Re-NEET के लिए इस बार की सुरक्षा व्यवस्था को मल्टी-टियर (कई स्तरों पर) बनाया गया है, जिसमें ‘लॉकडाउन’ जैसे स्थिति एक्सपर्ट के लिए बनाया गया है। पहला घेरा यह है कि सभी विशेषज्ञों को गुप्त फैसिलिटी में रखा गया है, दूसरी मोबाइल फोन, लैपटॉप और पर्सनल कम्युनिकेशन डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। परिसर में इंटरनेट के इस्तेमाल और बाहरी संपर्कों पर कड़ा नियंत्रण है। यहां तक कि स्मार्टवॉच भी नहीं लेजाने दिया गया है।

पेपर लाने-ले जाने के लिए वायुसेना (IAF) के विमानों की मदद?

अधिकारियों ने बताया कि इस बार पेपर बनाने से लेकर उसकी छपाई, पैकेजिंग, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के पूरे सिस्टम को ‘कंपार्टमेंटलाइज्ड’ कर दिया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि ऑपरेशनल चेन की पहुंच किसी एक व्यक्ति या समूह के पास नहीं होगी। और आखरी में सबसे बड़ी बात ये है कि प्रश्नपत्रों को देश भर के परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सरकार भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का उपयोग करने पर विचार कर रही है। विशेष जानकारी यहां बढ़िया

- Advertisement -

सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी

डिजिटल मोर्चे पर भी सरकार पूरी तरह सतर्क है। खास कर व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर बड़े स्तर पर चीजें वायरल होती है। ऑनलाइन फोरम पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई फर्जी प्रश्नपत्र न फैला सके, न ही कोई भ्रामक अभियान या संदिग्ध गतिविधि चला सके।

बता दें कि यह NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

शिक्षा से संबंधित सभी खबरो पर लगातार अपडेट Timely India (timelyindia.com) आप तक पहुंचा के लिए प्रतिबद्ध है। आप हमारा Whatsapp Channel को भी फ़ॉलो कर सकते है।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
Leave a Comment