अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने?

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में Pulmonary Thromboembolism का जिक्र सामने आया है। डॉक्टरों ने विस्तृत जांच के लिए विसरा सैंपल भी सुरक्षित रखा है।

Subhash Kumar
Subhash Kumar
Editor in Chief
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered...
- Editor in Chief
3 Min Read
Prateek Yadav Death
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की शुरुआती वजह को लेकर मेडिकल जानकारी सामने आई है। (Image Source: Social Media)
Highlights
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में Pulmonary Thromboembolism का जिक्र
  • प्रतीक यादव पहले से DVT और हार्ट संबंधी समस्या से जूझ रहे थे
  • विसरा जांच के लिए मेडिकल सैंपल सुरक्षित रखे गए

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत 13 मई 2026 को सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लेजाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत के बाद सामने आई शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में “Pulmonary Thromboembolism” यानी फेफड़ों की नस में खून का थक्का जमने को मुख्य वजह बताया गया है। इस जाँच को और पुख़्ता करने के लिए डॉक्टरों ने विसरा और अन्य मेडिकल सैंपल सुरक्षित रखे हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारण पूरी तरह साफ हो पाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने?

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव की मौत की मुख्य वजह फेफड़ों की नस में खून का बड़ा थक्का जमना बताया गया है। आसान भाषा में समझें तो अचानक ब्लड क्लॉट बनने के कारण फेफड़ों और दिल की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई, जिससे शरीर का सिस्टम काम करना बंद कर गया।

- Advertisement -

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक यादव पहले से Deep Vein Thrombosis (DVT), Pulmonary Embolism और हार्ट से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी।

विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखे गए सैंपल

मामले की पूरी जांच के लिए डॉक्टरों ने विसरा (Viscera) और हार्ट से जुड़े कुछ अन्य मेडिकल सैंपल सुरक्षित रखे हैं। इन्हें केमिकल और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सटीक और अंतिम वजह स्पष्ट हो सकेगी।

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव को अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मेडिकल टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

- Advertisement -

अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भावुक होकर बोले हालहिं में मिले थे प्रतीक से, और कई नेताओं और समर्थकों ने दुख जताया। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि सभा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि इस दुख की घड़ी में देशभर से मिल रहे समर्थन और शोक संदेश परिवार के लिए संबल का काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने पोस्ट के साथ अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि सभा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वे राजनीति से दूरी बनाकर फिटनेस और बिजनेस से जुड़े कामों में सक्रिय रहते थे। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया दुख

प्रतीक यादव के निधन के बाद सोशल Media प्लेटफॉर्म X, Facebook और Instagram पर लोग लगातार श्रद्धांजलि पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कई users ने उनकी फिटनेस और सादगी भरी जीवनशैली को याद किया।

मौत की असली वजह पर अभी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार

हालांकि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में Pulmonary Thromboembolism का जिक्र किया गया है, लेकिन डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निष्कर्ष विस्तृत मेडिकल जांच और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, and a seasoned digital publisher specializing in the national education ecosystem and political journalism. He entered the digital media space in 2021 by launching Ssresult.com, a platform dedicated to academic and competitive exam updates. An expert in exam operations, Subhash currently spearheads comprehensive news coverage on premier national exams like NEET, JEE, and SSC at Timely India, while also driving educational insights at Results.wiki. Beyond education, he tracks and analyzes Indian politics and national affairs, sharing his broader socio-political commentaries on his personal portal, SubhashYadav.org.Areas of Expertise: National Competitive Exams (NEET/JEE/SSC), Indian Politics, and Academic Result AnalyticsConnect with him: Subhash@timelyindia.com | LinkedIn Profile
Leave a Comment