NEET UG Answer Key Challenge 2026: ₹200 देकर प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर ऐसे Objection करें, जानें नियम और डायरेक्ट लिंक

Subhash Kumar
Subhash Kumar - Editor in Chief
2 Min Read
NEET UG Answer Key Challenge 2026
NEET UG Answer Key Challenge 2026

NEET UG Answer Key Challenge 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी री-एग्जाम परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया गया है। साथ हीं, आंसर की चैलेंज विंडो (Objection Window) को भी लाइव कर दिया है। एनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, इस बार पारदर्शिता बढ़ाने और रिजल्ट जल्द घोषित करने के उद्देश्य से ओएमआर (OMR) शीट की स्कैनिंग के साथ-साथ ही चैलेंज प्रक्रिया को समानांतर (Parallel) चलाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

तो यही आपने अपना Answer Key check कर लिया है और आप किसी प्रश्न के लिए Challenge करना चाहते है तो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते है। इसके लिए NTA ने आज 25 जून से 28 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक का मौका दिया है, इसे केवल ऑनलाइन माध्यम से हीं दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दिए जाने के लिए ₹200 की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

यदि विषय विशेषज्ञों (Subject Experts) द्वारा आपका दावा सही पाया जाता है, तो यह फीस पूरी तरह से रिफंड (Refund) कर दी जाएगी और संशोधित बदलाव सभी चारों सेटों के छात्रों पर समान रूप से लागू होगा। ध्यान रहे कि अभी व्यक्तिगत ओएमआर रिस्पॉन्स शीट जारी नहीं की गई है, वह स्कैनिंग पूरी होने के बाद अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।

NEET UG Answer Key Challenge 2026: Overview

विवरण (Details)महत्वपूर्ण जानकारी (Official Information)
परीक्षा का नाम (Exam Name)NEET (UG) 2026 Re-Examination
री-एग्जाम की तिथि (Exam Date)21 जून 2026 (Sunday)
चैलेंज प्रक्रिया शुरू होने की तारीख25 जून 2026
चैलेंज करने की अंतिम तिथि (Last Date)28 जून 2026 (रात 11:50 PM तक)
चैलेंज फीस (Processing Fee)₹200/- प्रति प्रश्न (चैलेंज स्वीकार होने पर पूरी तरह रिफंडेबल)
माध्यम (Mode of Submission)केवल ऑनलाइन (Online Mode Only)
स्कैन की गई ओएमआर शीट (OMR Sheet)इस चरण का हिस्सा नहीं है (स्कैनिंग के बाद अलग से आएगी)
हेल्पलाइन नंबर (NTA Helpline)+91-11-40759000, 011-69227700
आधिकारिक वेबसाइट (Official Link)https://neet.nta.nic.in/ , https://nta.ac.in/

चैलेंज करने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step Process):

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाए।
  • अब Candidate Activity में दिया Answer Key Challenge for NEET(UG) – 2026 Re-Examination लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगिन डिटेल्स भर कर लॉगिन कर ले।
  • अपने टेस्ट बुकलेट पर छपा हुआ ‘Question Paper Series Code’ दर्ज करें।
  • अब जिन प्रश्नों पर आपत्ति है, उन्हें सिलेक्ट करें।
  • अंत में ₹200 प्रति प्रश्न के हिसाब से डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान कर फाइनल सबमिट करें।

डायरेक्ट लिंक: NEET UG Provisional Answer Key Challenge 2026 Link 

Official Notice Direct Link 

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of Timely India, holding a Master of Arts (MA) in Hindi from Magadh University, Bodh Gaya. Based in Gaya, Bihar, he possesses over 5 years of hardcore experience in the Indian education sector, a journey he started in 2021 by founding the popular education portal Ssresult before scaling up to launch Timelyindia.com in 2023. As an expert in analyzing Board Exams, NEET, JEE, and SSC notifications, Subhash has dedicated his career to a vital mission: bridging the information gap for rural and village-based students by providing fast, accurate, and highly reliable education news in an easy-to-understand, accessible language.
कोई टिप्पणी नहीं