पटना: पटना के कोचिंग जगत से जुड़े विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। ज्ञान बिंदु जीएस अकैडमी (Gyan Bindu Gs Academy) के डायरेक्टर रोशन आनंद (Raushan Anand) बुधवार शाम कदमकुआं थाना पहुंचे, जहां उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ मुकदमा (FIR) दर्ज कराने की कोशिश की। हालांकि रोशन आनंद ने पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि करीब पांच घंटे तक थाने में बैठे रहने के बावजूद उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
Khan Sir के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे रोशन आनंद
पटना के कोचिंग जगत से जुड़े विवाद में नया मोड़ सामने आया है। ज्ञान बिंदु जीएस अकैडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद बुधवार शाम कदमकुआं थाना (Kadamkuan Police Station, Patna) पहुंचे। उनका दावा है कि वह फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए थे, लेकिन करीब पांच घंटे तक थाने में बैठे रहने के बावजूद उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा जब तक मेरा FIR दर्ज नहीं किया जाएगा तब मै यही बैठा रहूंगा। चाहे तो पुलिस मुझे गोली मार दे।
भाई की मौत को लेकर कार्रवाई की मांग
रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस पर उन्होंने दावा किया कि फैजल खान द्वारा झूठे केस में बड़ा कर उन्हें जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद वह अपने गांव पहुंचे और भाई का अंतिम संस्कार किया। अब वह अपने भाई की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
‘मेरा FIR नहीं लिखा जा रहा’ : रोशन आनंद
मीडिया से बातचीत में रोशन आनंद ने आरोप लगाया कि उन्हें एक साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि अब जब वह अपने भाई की मौत के मामले में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं तो पुलिस उनकी एफआईआर नहीं लिख रही है।
रोशन आनंद ने कहा, “मुझे झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया। मेरे भाई की मौत हुई, लेकिन मेरी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। आखिर किस किसके दबाव में पुलिस FIR नहीं लिख रही है, इसका जवाब पुलिस को देना चाहिए।”
जदयू नेता संजय झा से भी की मुलाकात
रोशन आनंद ने बताया कि वह इस मामले को लेकर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष Sanjay Jha से भी मुलाकात कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।
हत्या मामले में कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
रोशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में फैजल खान (खान सर), किसान कोल्ड स्टोर के मालिक डॉ. आर. एस. प्रसाद, कन्हैया कुमार सिंह समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि उनके भाई की हत्या एक साजिश के तहत कराई गई।
पुलिस का पक्ष आना बाकी
खबर लिखे जाने तक कदमकुआं थाना या पटना पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। ऐसे में रोशन आनंद द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़े: रौशन आनंद आए जेल से बाहर, कहां ‘भाई को फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने मरवाया’
