Gov Schemes

PM Kisan 23rd Installment जारी: किसानों के खाते में आए ₹2000, यहाँ डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना Beneficiary Status

Updated: Aug 8, 2026, 10:36 AM
PM Kisan 23rd Installment Released Today
Representative image — PM Kisan 23rd Installment जारी: किसानों के खाते में आए ₹2000, यहाँ डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना Beneficiary Status

PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment 2026: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए आज का दिन बेहद खास और उत्सव भरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 20 जून 2026 को दोपहर 3:45 बजे पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से एक सिंगल क्लिक से देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। आज के इस खास दिन को सरकार पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मना रही है।

How to Check PM Kisan 23rd Installment Beneficiary Status? (अपना पैसा कैसे चेक करें?)

यदि आपके मोबाइल पर अभी तक 23वीं किस्त का मैसेज नहीं आया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे पहुंचे हैं या नहीं:

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दाईं ओर मौजूद “Know Your Status” बॉक्स पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपना Registration Number दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • Get OTP‘ पर क्लिक करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहाँ 23rd Installment के आगे यदि ‘Payment Success’ या ‘FTO Generated‘ दिख रहा है, तो आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो चुका है।

Pm Kisan Yojana Beneficiary Status 2026

PM Kisan Beneficiary List 2026 में अपना नाम कैसे देखें?

आप अपने गांव की नई लाभार्थी सूची में भी आपका नाम शामिल है या नहीं ये देख सकते है, इसके लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर “Beneficiary List” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य (State), जिला (District), उप-जिला/ब्लॉक और अपने गांव (Village) का चयन करें।
  • अब ‘Get Report‘ बटन पर क्लिक करते ही आपके पूरे गांव की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसमें आप वर्णानुक्रम (Alphabetical Order) में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

इन 3 कारणों से अटक सकती है आपकी 23वीं किस्त

यही अभी तक आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है, तो तुरंत अपने स्टेटस में इन तीन चीजों चेक करें:

  • e-KYC पूर्ण न होना: सरकार ने सभी पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है। इसे आप पोर्टल पर जाकर ओटीपी के जरिए अभी भी पूरा कर सकते हैं।
  • भू-सत्यापन (Land Seeding): आपकी कृषि भूमि का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से आपके अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। यदि यह ‘No’ है, तो अपने नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क करें।
  • आधार बैंक लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और डीबीटी (DBT) सेवा एक्टिव होनी चाहिए क्योंकि पैसे सीधे आधार नंबर के माध्यम से भेजे गए हैं।

नोट: सबसे अधिक चांस है कि आपके आधार से आपका अकाउंट लिंक नहीं होगा, कई बात बैंक अकाउंट से अपने आप हट जाती है, इस स्थिति में ऐसा हो सकता है।

यदि आपके तीनों पैरामीटर सही हैं और फिर भी पैसा नहीं मिला है, तो आप पीएम-किसान के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। या पूछ सकते है कि पैसे क्यों नहीं आए।

Direct Link: PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment 2026 Official Notification 

Published: जून 20, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Gov Schemes updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.