Yamaha कंपनी ने अब तक कई बेहतर बाइक का निर्माण किया है, और इसकी बनाई बाइक ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी पसंद की जाती है। Yamaha इस समय अपना एक और शानदार स्कूटर लॉन्च करने वाला है, जिसे इस समय इंडोनेशिया बाजार में लॉन्च कर दिया गया है और जल्द ही यह भारत में आने वाला है।
न्यू Yamaha Fazzio 125cc
Yamaha इस समय अपना लेटेस्ट स्कूटर Fazzio 125cc लेकर आने वाला है, जिसमें आपको 125cc मोटर और हाइब्रिड तकनीक मिलने वाली है। इस स्कूटर में Hybrid तकनीक का इतेमाल Yamaha करने वाला है, यह एक स्मार्ट मोटर जेनरेटर तकनीक के साथ आती है, जिससे स्कूटर में शुरुआती कुछ सेकंड के लिए टॉर्क डिलीवरी को बढ़ावा देने के अलावा, यह तकनीक ईंधन की खपत को काफी कम करने में मदद करती है।
Yamaha Fazzio 125cc specification
No. Of Cylinder | 1 |
Fuel Tank Size | 5.1 L |
Power | 8.3PS and 10.6Nm. |
Engine | 124.8cc |
Price – | 1.2 Lakh |
Fazzio 125cc इंजन
Fazzio 125cc के इंजन की देखे तो इसमे 124.86cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा रहा है, इसमें ब्लू कोर हाइब्रिड तकनीक प्रदान की गयी है। इसके साथ ही यह 6,500rpm पर 8.3bhp की मैक्सिमम पावर और 4,500rpm पर 10.6nm पीक टॉर्क देने में सक्षम है।
Yamaha Fazzio 125cc लेटेस्ट फीचर्स
लेटेस्ट फीचर्स के साथ Yamaha Fazzio 125cc में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ साथ वाई-कनेक्ट ऐप के साथ कनेक्ट करने पर पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से जुड़ जाता है। इसके साथ ही फोन को चार्जिंग करने के लिए चार्जिंग सॉकेट भी इसमे दी जा रही है, इसके साथ ही इसमे LED हेडलाइट और एक कीलेस लॉक/अनलॉक सिस्टम दिया जा रहा है, जो की इसकी सेफ्टी को और अधिक मजबूत बनाता है।
Yamaha Fazzio 125cc की कीमत
Yamaha Fazzio 125cc को इस समय इंडोनेशिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है, यह एक हाइब्रिड स्कूटर है, जिसकी कीमत लगभग 1.12 लाख रुपए तक जाती है। इसे इस समय कुल 6 रंगों के साथ पेश किया गया है, बाजार में Fazzio स्कूटर के दो वेरिएंट आये हैं, जिसमें NEO और Lux शामिल है। NEO वेरिएंट में 4 रंगों के साथ पेश किया गया है, वहीं Lux वेरिएंट को दो रंगों में लॉन्च किया है।