Exams

SSC MTS Selection Process – Exam, Medical Test, PET/PST की पूरी जानकारी हिंदी में

Updated: जुलाई 9, 2026, 6:28 पूर्वाह्न · Gaya, Bihar
SSC MTS Selection Process
Representative image — SSC MTS Selection Process – Exam, Medical Test, PET/PST की पूरी जानकारी हिंदी में
SSC MTS Selection Process: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी नए अधिसूचना के अनुसार, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को अब पहले से अधिक आसान बना दिया गया है। नए नियमों के तहत, उम्मीदवारों को अब किसी भी प्रकार की डिस्क्रिप्टिव (पेन-पेपर) परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना पड़ता। एमटीएस पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से एक ही दिन आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBE) के ‘सेशन-2’ के अंकों पर आधारित होता है। वहीं, हवलदार पद के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करने के बाद एक अतिरिक्त शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा (PET/PST) को भी क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।

Process Summary: एसएससी एमटीएस की नई चयन प्रक्रिया के सभी महत्वपूर्ण चरणों, नियमों और शारीरिक मापदंडों की सूची इस टेबल बॉक्स में विस्तार से दी गई है। इसे पढ़कर आप अपनी तैयारी के लिए सही रणनीति बना सकते हैं।

SSC MTS Selection Process: ओवरव्यू

चयन का चरण (Parameter)पूर्ण विवरण (Full Details)
परीक्षा का नामएसएससी एमटीएस और हवलदार (SSC MTS & Havaldar)
चयन के कुल चरण (MTS)केवल 1 चरण (ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा)
चयन के कुल चरण (हवलदार)2 चरण (ऑनलाइन परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षा – PET/PST)
मेरिट का मुख्य आधार (Core)ऑनलाइन परीक्षा का सेशन-2 (सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी भाषा)
दस्तावेज सत्यापन (DV Mode)अंतिम चयन के बाद संबंधित आवंटित मंत्रालयों/विभागों द्वारा
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)www.ssc.gov.in

चयन प्रक्रिया के 2 सबसे कड़े नियम:
1. Tie-Case: यदि टियर-2 (सेशन-2) में दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो सबसे पहले सामान्य ज्ञान (GK) के अंक देखे जाते हैं। यदि वे भी समान हों, तो सेशन-1 के कुल अंक और अंत में जन्मतिथि के आधार पर वरीयता मिलती है।
2. न्यूनतम पात्रता (Minimum Qualification): सेशन-1 को पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25% और अन्य श्रेणियों को 20% अंक लाना अनिवार्य है, अन्यथा सेशन-2 की जांच नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया का चरण-1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBE)

एसएससी एमटीएस की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा से शुरुआत होती है। इस परीक्षा को एक ही सिटिंग में दो अलग-अलग सेशन्स में आयोजित किया जाता है:

  • Session-I: इसमें गणित और रीजनिंग के कुल 40 प्रश्न जो कि 120 अंक के होते हैं। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। यह चरण केवल क्वालीफाइंग (पात्रता जांच) होता है।
  • Session-II: इसमें सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के कुल 50 प्रश्न जो कि 150 अंक के पूछे जाते हैं। यह चरण पूरी तरह मेरिट आधारित है और इसमें प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटने की नेगेटिव मार्किंग होती है।

लिखित परीक्षा के सभी विषयों के विस्तृत अंक विभाजन और समय सीमा की पूरी रूपरेखा देखने के लिए आप हमारी विशेष गाइड SSC MTS Exam Pattern की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया का चरण-2: शारीरिक परीक्षा (केवल हवलदार पद के लिए)

यदि किसी उम्मीदवार ने एसएससी एमटीएस का आवेदन करते समय सीबीआईसी (CBIC) या सीबीएन (CBN) विभागों में हवलदार पद को प्राथमिकता दी है और वह लिखित परीक्षा की कट-ऑफ क्लियर करता है, तो उसे निम्नलिखित शारीरिक टेस्ट पास करना होता है:

1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test)

  • पुरुष उम्मीदवार: 15 मिनट में 1600 मीटर की दूरी पैदल चलकर (Walking) पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवार: 20 मिनट में 1 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर पूरी करनी होगी।

2. शारीरिक मानक परीक्षा (PST – Physical Standard Test)

  • पुरुष ऊंचाई और छाती: इसमें क्षेत्र के अनुसार अलग लगा होता है। न्यूनतम ऊंचाई 157.5 सेमी (गढ़वालियों, असमिया, गोरखाओं और एसटी को 5 सेमी की छूट) और छाती बिना फुलाए 76 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य) होनी चाहिए।
  • महिला ऊंचाई और वजन: न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी (विशेष श्रेणियों को 2.5 सेमी की छूट) और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम (विशेष श्रेणियों को 2 किलोग्राम की छूट) होना अनिवार्य है।

अंतिम मेरिट सूची और विभाग आवंटन (Final Merit & DV)

लिखित परीक्षा (और हवलदार के लिए शारीरिक परीक्षा) खत्म होने के बाद सिलेक्शन प्रोसेस अंतिम चरण में पहुंचती है:

  • मेरिट लिस्ट की तैयारी: SSC उम्मीदवारों द्वारा सेशन-2 (GK + English) में प्राप्त किए गए कुल 150 अंकों के आधार पर राज्य-वार और पद-वार अंतिम मेरिट लिस्ट जारी करता है।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): एसएससी द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, जो मंत्रालय या विभाग आपको अलॉट होता है, वही विभाग आपको व्यक्तिगत रूप से बुलाकर आपके मूल दस्तावेजों (10वीं का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र आदि) की जांच करता है।

एमटीएस और हवलदार के इन विभिन्न पदों पर चयन के बाद मिलने वाले शुरुआती वेतन, भत्तों और एक्स, वाई, जेड शहरों के सैलरी वर्गीकरण को देखने के लिए हमारा लेख SSC MTS Salary और जॉब प्रोफाइल देख सकते हैं। साथ ही, अपनी श्रेणी के अनुसार सटीक आयु सीमा की गणना देखने के लिए SSC MTS Age Limit विवरण पढ़ सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग की सभी विभिन्न स्तर की 9 प्रमुख परीक्षाओं की विस्तृत चयन प्रक्रियाओं की तुलना देखने के लिए आप हमारा मुख्य लेख SSC Exams की पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही, एमटीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड, कट-ऑफ और फॉर्म अपडेट्स के लिए हमारा विशेष SSC MTS श्रेणी हब देख सकते हैं।

 FAQs

Q1. क्या एमटीएस पदों के चयन में सेशन-1 (गणित और रीजनिंग) के अंकों का कोई योगदान होता है?

नहीं, अंतिम मेरिट सूची या सिलेक्शन में सेशन-1 के अंकों को नहीं जोड़ा जाता है। सेशन-1 का उद्देश्य केवल उम्मीदवारों की बुनियादी तार्किक क्षमता की जांच करना है। हालांकि, इसे पास करना अनिवार्य है; इसमें फेल होने पर सेशन-2 की जांच नहीं की जाएगी।

Q2. यदि मैं हवलदार पद के फिजिकल टेस्ट (PET/PST) में फेल हो जाता हूँ, तो क्या मैं एमटीएस पद की रेस से भी बाहर हो जाऊंगा?

नहीं, बिल्कुल नहीं। यदि आपने फॉर्म भरते समय एमटीएस और हवलदार दोनों पदों की प्राथमिकता दी है और आपके अंक एमटीएस की कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं, तो हवलदार के फिजिकल में फेल होने के बाद भी आपको मेरिट के आधार पर एमटीएस का पद आसानी से मिल सकता है।

Q3. सिलेक्शन के समय Normalization का नियम कैसे काम करता है?

एसएससी एमटीएस की परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होते है ऐसे में कई दिनों तक अलग-अलग Shifts में परीक्षा आयोजित की जाती है, इसलिए प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर को बराबरी पर लाने के लिए आयोग एक वैज्ञानिक फॉर्मूले के तहत अंकों का नॉर्मलाइजेशन करता है। आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट इसी नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर बनती है।

Q4. क्या दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय ओबीसी या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के लिए कोई निश्चित तारीख (Crucial Date) होती है?

हाँ, एसएससी के नियमों के अनुसार आपका जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (OBC/EWS/SC/ST) आवेदन करने की अंतिम तिथि या आयोग द्वारा निर्धारित क्रुशियल डेट से पहले का बना होना चाहिए। यदि प्रमाण पत्र बहुत पुराना या नया होता है, तो चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में दिक्कत आ सकती है। इसकी जानकारी उस भर्ती से जुड़ी नए आधिकारिक अधिसूचना में मिलेगा।

Q5. क्या इस चयन प्रक्रिया के तहत कोई मेडिकल टेस्ट (Medical Examination) भी होता है?

एमटीएस पदों में भर्ती के लिए कोई कड़ा सैन्य मेडिकल नहीं होता है, लेकिन, केवल एक सामान्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Medical Fitness Certificate) सरकारी अस्पताल के सीएमओ द्वारा बनवाकर जमा करना होता है। हालांकि, हवलदार पद के लिए संबंधित विभाग के नियमानुसार कुछ बुनियादी स्वास्थ्य मानकों को पूरा करना होता है।

Q6. क्या लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग पासिंग मार्क्स (Sectional Cut-Off) लाना जरूरी है?

नहीं, एसएससी एमटीएस में कोई सब्जेक्ट-वार या सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होती है। आपको पूरे सेशन-1 को मिलाकर क्वालीफाई करना होता है और सेशन-2 (GK + English) को मिलाकर सामूहिक रूप से अधिकतम अंक लाना होता है।

Q7. अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद मंत्रालयों या राज्यों का आवंटन किस आधार पर होता है?

राज्यों और विभागों का आवंटन पूरी तरह से दो चीजों पर निर्भर करता है – पहला, ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके द्वारा चुनी गई ‘State Preferences’ (राज्यों की प्राथमिकता) और दूसरा, सेशन-2 में आपका नॉर्मलाइज्ड स्कोर (रैंक)।

Q8. यदि दो उम्मीदवारों के फाइनल सेशन-2 में कुल अंक बिल्कुल बराबर आ जाएं, तो चयन किसका होगा?

इस स्थिति को ‘टाई-ब्रेकर‘ नियम लागू कर सलेक्ट किया जाता है। सबसे पहले देखा जाता है कि सामान्य ज्ञान (GK) में किसके अधिक अंक हैं। यदि वहाँ भी बराबरी हो, तो सेशन-1 के अंक देखे जाते हैं। यदि फिर भी फैसला न हो, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता  दी जाती है।

Q9. एसएससी MTS परीक्षा को पहले ही प्रयास में क्रैक करने के लिए सबसे बेहतरीन रणनीति क्या है?

अगर ठान ले तो यह बिल्कुल आसान है, पहले हीं प्रयास में एसएससी MTS परीक्षा पास करने का एकमात्र तरीका यह है कि आप अपनी तैयारी का 80% समय अंग्रेजी व्याकरण, वोकैबुलरी और प्रामाणिक सामान्य ज्ञान को मजबूत करने में लगाएं। इसकी पूरी विषय-वार रणनीति देखने के लिए आप हमारा SSC MTS Preparation Tips वाला आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Q10. परीक्षा के विभिन्न चैप्टर्स और कंप्यूटर मॉड्यूल के सभी विषयों की सटीक चेकलिस्ट कहाँ मिलेगी?

SSC MTS परीक्षा की तैयारी के लिए प्रत्येक विषय के विस्तृत और बिंदुवार पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी सहित सूची प्राप्त करने के लिए आप SSC MTS Syllabus गाइड वाला आर्टिकल देख सकते हैं।


अस्वीकरण (Disclaimer) व आधिकारिक स्रोत

स्रोत (Source): यह विस्तृत चयन प्रक्रिया (Selection Process) कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी आधिकारिक एमटीएस एवं हवलदार भर्ती नियमावली और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के नए दिशानिर्देशों के गहन विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है। नियमों, फिजिकल टेस्ट की तारीखों या चयन प्रक्रिया में किसी भी तात्कालिक संशोधन की आधिकारिक पुष्टि के लिए हमेशा आयोग की एकमात्र वेबसाइट ssc.gov.in को ही प्रामाणिक स्रोत मानें।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी उम्मीदवारों के मार्गदर्शन और सामान्य समझ के लिए है। किसी भी कानूनी विसंगति या कड़े नियम के निर्धारण में केवल एसएससी के आधिकारिक नियम ही अंतिम रूप से मान्य होंगे।

Stay informed with the latest News, Government Job Notifications, Admit Card Updates, Board & University Results, Admission Updates, Scholarship Programs, Official Answer Keys, Exam Syllabus, and University Updates. Visit TimelyIndia regularly for accurate and timely updates on examinations, recruitment, admissions, scholarships, and other important announcements across India.

Published: जुलाई 9, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Exams updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles and Cut Off only on Timely India.

Trending Keywords