Latest

CM Vijay के साथ Rahul Gandhi की Instagram Reel भारत में ब्लॉक, मामला गरमाया

Updated: मई 11, 2026, 1:56 अपराह्न · Gaya, Bihar
Rahul Gandhi and CM Vijay Instagram Reel blocked in India under IT Rules controversy
Representative image — CM Vijay के साथ Rahul Gandhi की Instagram Reel भारत में ब्लॉक, मामला गरमाया

New Delhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की Instagram Reel पोस्ट को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। यह Reel तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay के शपथ ग्रहण समारोह की थी, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। मंच पर CM Vijay ने खुद के हाथ में फोन लेकर ब्लॉगिंग स्टाइल में एक वीडियो बनाया था जिसमें राहुल गांधी भी दिखाई दे रहें थे। उस Reel को Rahul Gandhi के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और कुछ हीं देर में Reel वायरल हो गया था।

राहुल गांधी ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर सरकार पर साधे निशाने

Rahul Gandhi ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए दावा किया कि CM Vijay के साथ उनकी Reel को भारत के IT Rules के तहत ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने स्टोरी में लिखा, “Why was this reel with Thiru Vijay and me blocked under India’s IT Rules?” इसके साथ उन्होंने restricted post का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था कि “You Can’t See This Post” और access को legal requirements के तहत restrict किए जाने की बात कही गई थी।

राहुल ने फिर से किया दावा सवाल पूछे वाली स्टोरी भी हटाया

राहुल गांधी ने फिर से दावा करते हुए कहां की पहले तो Reel को ब्लॉक किया गया उसके बाद जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर Story लगाया तो उस स्टोरी को भी हटाया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहां की मोदी जी आखिर किस बात से डरते है।

राहुल गांधी के एक करीबी नेता Srivatsa ने कहां

Instagram ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की उस Reel और फोटो पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें वह आज के शपथ ग्रहण समारोह में Thalapathy Vijay के साथ दिखाई दे रहे थे। यह वायरल Reel एक घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन views हासिल कर चुकी थी, जबकि वायरल फोटो पोस्ट 46 मिलियन लोगों तक पहुंच चुकी थी। Meta ने यह नहीं बताया कि उनका अकाउंट अचानक inaccessible क्यों हो गया।

ये glitch दरअसल MeitY यानी Ministry of Electronics and Information Technology के नियमों की वजह से हुआ है. राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से दबाया जा रहा है. X पर उनकी रीच, YouTube पर उनके व्यूज और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, सबको दबाया गया है.

Read More: Kerala Assembly Election 2026: केरल में पहली बार जली RJD की ‘लालटेन’, कुथुपरम्बा सीट जीतकर रचा इतिहास

Published: मई 11, 2026

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest Latest updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, India, Jobs, Knowledge, Live Blog and News only on Timely India.