BSEB Sakshamta Pariksha CTT 2026 Answer Key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की क्षमता परीक्षा (CTT) 2026 (पंचम) की उत्तरकुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी Response Sheet और उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर देख सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 5 जून से 8 जून 2026 तक CBT मोड में आयोजित सक्शमता परीक्षा-5 में शामिल अभ्यर्थियों की Response Sheet (उत्तरकुंजी सहित) 18 जून 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
BSEB Sakshamta Pariksha CTT 2026 Answer Key: Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Exam Name | Local Body Teachers’ Competency Test (CTT) 2026 (Fifth) |
| Conducting Body | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| Exam Mode | CBT (Computer Based Test) |
| Exam Dates | 05 June 2026 to 08 June 2026 |
| Response Sheet Release Date | 18 June 2026 |
| Answer Key Status | Released |
| Objection Start Date | 18 June 2026 |
| Last Date to Raise Objection | 21 June 2026 |
| Objection Fee | ₹50 Per Question |
| Payment Mode | Debit Card / Credit Card / Net Banking |
| Official Website | bsebsakshamta.com |
| Objection Mode | Online Only |
21 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी के किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 18 जून से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध “Click Here for Sakshamta-5 Exam, 2026 Objection” लिंक पर क्लिक करना होगा।
Direct Link: Sakshamta Pariksha 5 (2026) Objection Portal

प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card या Net Banking के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।
केवल ऑनलाइन आपत्ति होगी स्वीकार
BSEB ने कहा है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
