Admit Card

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026: हॉल टिकट लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर आज जारी, SSO ID से ऐसे डाउनलोड करें

Updated: Aug 17, 2026, 10:36 AM
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026
Representative image — RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026: हॉल टिकट लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर आज जारी, SSO ID से ऐसे डाउनलोड करें

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026 (OUT): आज 9 जुलाई को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आरपीएससी 2nd ग्रेड का परीक्षा 12 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि या SSO ID के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Teacher Admit Card 2026 – ओवरव्यू

आयोग का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

परीक्षा का नाम

आरपीएससी सेकंड ग्रेड परीक्षा 2026

कुल रिक्त पद

10,537

आरपीएससी द्वितीय श्रेणी परीक्षा तिथि 2026

12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक

एडमिट कार्ड मोड़

ऑनलाइन

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

9 जुलाई 2026 (जारी)

लॉगिन डिटेल्स

एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि या SSO ID

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in  recruitment.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026 Download Link

आरपीएस सेकंड ग्रेड सीनियर टीचर के कुल 10537 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया हैं। आरपीएससी द्वितीय श्रेणी टीचर्स में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए RPSC 2nd Grade Admit Card का डायरेक्ट लिंक यहां अपडेट कर दिया जाएगा।

RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Direct Link Link-1 (Active)

Link-2 (Active)

RPSC 2nd Grade Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाए।
  • अब एडमिट कार्ड सेक्शन में 2nd Grade SR. TEACHER Recruitment Admit Card Link पर क्लिक करें।
  • यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सही से दर्ज करके और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • अंत में परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

नोट: परीक्षा केंद्र में एंट्री करने के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो ID भी साथ में लेकर आना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड पर प्रिंट उमीदवार की जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर प्रिंट सभी जानकारी को ध्यान से देखें, किसी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या (एप्लीकेशन नंबर)
  • माता-पिता का नाम
  • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • रिपोर्टिंग का समय (केंद्र पर पहुंचने का समय)
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी नियम और निर्देश

अभी और अधिक नई अपडेट पढ़ने के लिए Timely India के होम पेज पर जाएं।

Published: जुलाई 9, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Admit Card updates and news on Admission, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.