News

UP Constable भर्ती परीक्षा में धांधली, अब तक 244 लोग पकड़े गए, DGP ने दिया बड़ा बयान

Updated: Feb 19, 2024, 4:12 PM
Representative image — UP Constable भर्ती परीक्षा में धांधली, अब तक 244 लोग पकड़े गए, DGP ने दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अनुसूचित संसाधनों का इस्तेमाल करने या ऐसा करने की योजना बनाने के आरोप में 15 फरवरी से अब तक कुल 244 लोगों की गिरफ्तारी अन्य था हिरासत में लिया गया है। वही सोशल मीडिया पर लगातार अप पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र और उसके उत्तर कुंजी वायरल हो रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा रविवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, पुलिस ने ये कार्रवाई 15 से 18 फरवरी की शाम छह बजे तक की है.

बयान में कहा गया है कि ये कार्रवाई पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की इकाइयों द्वारा स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से की गईं. उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी.

पुलिस मुख्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा, “गिरफ्तार किए गए या हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है. अनुचित साधनों के इस्तेमाल में शामिल लोगों और गिरोहों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

उन्होंने कहा, “अधिकांश गिरफ्तारियां आरोपियों द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग करके परीक्षा की शुचिता को भंग करने की नापाक योजनाओं को अंजाम देने से पहले ही कर ली गयी.”

Published: फरवरी 19, 2024

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.