OnePlus Nord 5 भारत में लॉन्च – 7000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत!

OnePlus Nord 5 launched in India: OnePlus ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करते हुए आज अपने बहुप्रतीक्षित 5G स्मार्टफोन Nord 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को OnePlus Summer Launch Event के तहत 8 जुलाई दोपहर 02:00 बजे पेश किया गया।

यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ आया है, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 100W सुपर फास्ट चार्जिंग, और Snapdragon 8s Gen 3 जैसे पावरफुल प्रोसेसर शामिल हैं। आइए जानते हैं इस नए फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल की तारीख।

OnePlus Nord 5 Confirmed Specifications

फीचर डीटेल्स
Display 6.83″ Flat OLED, 1.5K, 120Hz
Processor Snapdragon 8s Gen 3
Battery 7,000 mAh
Charjar 100 W Wired fast charge
Camera Rear 50 MP (Sony LYT‑700) + 8 MP ultra-wide
Camera Front 50 MP Samsung JN5
RAM & Stronge 8 GB / 128 GB (UFS 3.1)
Cooling System Vapour‑chamber
Operating System Android 15, OxygenOS 15

OnePlus Nord 5 Key Features

Display: – इस 5जी फोन में 6.83-इंच की बड़ी फ्लैट AMOLED स्क्रीन मिलती है। जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जिससे यूजर को इंटरफेस स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद होती है। वहीं यह स्मार्टफोन 1600nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है जो डायरेक्ट धूप में भी क्लियर विज़िबिलिटी देता है। साथ ही यह स्मार्टफोन HDR10+ सपोर्ट करता है।

Design: – OnePlus Nord 5 का डिज़ाइन पहले के Nord स्मार्टफोन के मुकाबले काफी प्रीमियम और यूनिक है। इसमें 3D कर्व्ड ग्लास बैक पैनल दिया गया है, जो हाथ में पकड़ने ही शानदार फील देता है। इसके साथ IP54 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे हल्के पानी के छींटों और धूल से सुरक्षित रखता है।

OnePlus Nord 5 launched in India
OnePlus Nord 5 launched in India

Processor: – OnePlus Nord 5 में नया और पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जो (4nm) तक नीचे पर आधारित है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस के लिए टॉप क्लास है। वहीं इसमें बेहतर थर्मल कंट्रोल के लिए Vapour Chamber Cooling System दिया गया है। जिससे यह फोन कम गर्म होता है और ज्यादा बैटरी बचाता है।

Camera: – OnePlus Nord 5 कैमरा के मामले में भी जबरदस्त पैकिंग के साथ आता है यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50MP Sony LYT-700 (OIS के साथ) प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ आता है वहीं फ्रंट कैमरा में सेल्फी के लिए 50MP Samsung JN5 सेंसर के साथ आता है जो AI ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड और HDR सपोर्ट करता है।

Battery & Charging:– इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7000mAh की डुअल-सेल पावरफुल बड़ी बैटरी, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। वहीं इसे चार्जिंग के लिए 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है जो 0% से 100% चार्ज मात्र 32 मिनट में चार्ज करने की क्षमता रखता है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए एकदम परफेक्ट है जो पूरे दिन गेमिंग, वीडियो और मल्टीटास्किंग करते हैं।

फर्स्ट लुक और यूज़र रिएक्शन

सोशल मीडिया पर OnePlus Nord 5 को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूज़र्स ने इसके डिस्प्ले और कैमरा की तारीफ की है, वहीं कुछ ने कीमत को लेकर सवाल उठाए हैं।

भारत में OnePlus Nord 5 की कीमत

OnePlus Nord 5 की भारत में शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है। यह कीमत इसके 8GB RAM / 128GB वेरिएंट की है। लेकिन अभी ₹2,000 बैंक तत्काल छूट दिया जा रहा है। जिससे आप केवल ₹29,999 में खरीद सकते हैं। वहीं इसके अन्य वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं: –

  • 12GB / 256GB – ₹34,999
  • 12GB / 512GB – ₹37,999

सेल और उपलब्धता

OnePlus Nord 5 की पहली सेल शुरू होगी 9 जुलाई 2025 से। वहीं यह फोन उपलब्ध होगा Amazon India, OnePlus Official Store, Offline Retail Outlets अगर आप इस फोन को खरीदना चाहेंगे तो यही वेबसाइट विजिट कर खरीद सकते हैं या नजदीकी Offline Retail से भी खरीद सकते हैं अधिक जानकारी के लिए वनप्लस की ऑफिशल वेबसाइट विजिट करें।

निष्कर्ष

OnePlus Nord 5 मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार खिलाड़ी के रूप में उतरा है। यदि आप परफॉर्मेंस और कैमरा-क्वालिटी दोनों चाहते हैं, तो यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Leave a Comment