Admission

JNU UG Admission 2026: जेएनयू स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, यहाँ से भरें फॉर्म

Updated: Aug 12, 2026, 11:02 AM
JNU UG Admission 2026
Representative image — JNU UG Admission 2026: जेएनयू स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, यहाँ से भरें फॉर्म

JNU UG Admission 2026: यदि आप CUET (UG) 2026 परीक्षा में शामिल हुए हैं और देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में स्नातक (UG) कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए UG एवं Certificate of Proficiency (COP) कार्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एडमिशन पूरी तरह CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG 2026 का परिणाम जारी होने के बाद JNU ने अपना आधिकारिक एडमिशन नोटिफिकेशन प्रकाशित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब jnuee.jnu.ac.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे) निर्धारित की गई है।

क्या यह एडमिशन आपके लिए है?

यह आवेदन केवल उन छात्रों के लिए है जिन्होंने CUET UG 2026 परीक्षा दी है और JNU में BA (Hons.), B.Sc. या Certificate of Proficiency (COP) कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं।

Expert Tip

यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें। पहले दिन आवेदन करने से फोटो, दस्तावेज़, भुगतान या DigiLocker Verification जैसी तकनीकी समस्याओं को समय रहते ठीक किया जा सकता है।

JNU UG Admission 2026 – Highlights

यूनिवर्सिटी का नाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली
शैक्षणिक सत्र 2026-27
कोर्सेज के नाम स्नातक (UG) और COP कार्यक्रम
चयन का आधार CUET UG 2026 Score
आवेदन शुरू  12 जुलाई 2026
अंतिम तिथि  22 जुलाई 2026 (रात 11:50 PM तक)
आवेदन माध्यम  Online
स्टेटस  Application Open
आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in / jnu.ac.in

JNU UG Admission 2026 में आवेदन करने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें

  • JNU UG Admission केवल CUET UG 2026 Score के आधार पर होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 है।
  • आवेदन करते समय DigiLocker Verification की आवश्यकता होगी।
  • Photo और Signature निर्धारित Format में ही Upload करने होंगे।
  • Confirmation Page भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

JNU में Admission के लिए Students अक्सर यही सवाल पूछते हैं

✔ क्या बिना CUET Admission मिलेगा?

✔ क्या 12वीं के Marks से Admission होगा?

✔ क्या DigiLocker जरूरी है?

✔ क्या Registration के बाद Edit कर सकते हैं?

इन सभी सवालों के जवाब नीचे विस्तार से दिए गए हैं।

JNU UG Admission 2026 Eligibility Criteria (योग्यता मानदंड)

JNU के स्नातक (UG) और सर्टिफिकेट कोर्सेज में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

सीयूईटी स्कोर की आवश्यकता (CUET Score Requirement):

जेएनयू के बीए (Hons.) और अन्य यूजी कोर्सेज में एडमिशन पूरी तरह से CUET (UG) 2026 के स्कोर पर आधारित होगा। यदि आपने CUET दिया था तो आप इसके लिए पात्र हो सकते है।

आयु सीमा (Age Limit):

जेएनयू स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष (1 अक्टूबर 2026 तक) होनी चाहिए।

आवेदन शुरू करने से पहले यह Checklist को देखिए और पूरी करें

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले नीचे दी गई सभी चीजें तैयार रखें:

  • ☑ CUET UG 2026 Score Card
  • ☑ DigiLocker Account Login
  • ☑ Aadhaar Card (यदि आवश्यक हो)
  • ☑ Passport Size Photograph
  • ☑ Signature (JPG/JPEG)
  • ☑ Active Mobile Number
  • ☑ Active Email ID
  • ☑ Online Payment की सुविधा

इन छात्रों को आवेदन करते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए

  • जिनका CUET Score Card अभी डाउनलोड नहीं हुआ है।
  • जिनका DigiLocker Account Verify नहीं है।
  • जिनकी Photo या Signature निर्धारित Size में नहीं है।
  • जो पहली बार Online Admission Form भर रहे हैं।

जेएनयू यूजी एडमिशन 2026 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

दस्तावेज का नाम (Document) मान्य फॉर्मेट (Format) फाइल साइज सीमा (File Size) जरूरी निर्देश (Important Note)
उम्मीदवार का फोटो JPG / JPEG 10 KB से 200 KB फोटो रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट होनी चाहिए, लेकिन चेहरा बिल्कुल साफ दिखे।
उम्मीदवार के हस्ताक्षर JPG / JPEG 4 KB से 30 KB सफेद कागज पर काली या नीली स्याही (Ink) से हस्ताक्षर करें।
CUET UG Score Card Digilocker / Online Verification पोर्टल द्वारा लाइव वैलिडेट डिजिलॉकर के जरिए लॉगिन करते समय यह सीधे वेरिफाई हो जाएगा।

Online Application Fees

जेनएयू के स्नातक (UG) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹300 का शुल्क जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए फीस ₹150 रुपये निर्धारित है। यदि विदेशी स्टूडेंट्स कर रहा है तो उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 3830 रुपये का भुगतान करना होगा।

How to Apply Online for JNU UG Admission 2026 (आवेदन कैसे करें?)

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नामांकन के लिए पोर्टल पर BA (Hons.) और अन्य UG कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है:

JNU UG Admission 2026 Official Website Link
JNU UG Admission 2026 Official Website Link

Expert Advice: पहली बार Portal खोलने पर Browser में Popup Block न रखें। कई बार Registration Window नए Tab में खुलती है।

Step-1: सबसे पहले आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाएं।

  • सबसे पहले जेएनयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अपनी पसंद के कोर्स (जैसे: B.A. Hons.) के ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मुख्य पेज खुल जाएगा, जहां आवेदन के 4 मुख्य चरण (Personal Details, Qualification Details, Documents Upload और Payment) दिखाई देंगे।
JNU UG Admission 2026 Registration Process Portal.
JNU UG Admission 2026 Registration Process Portal.

स्टेप 2: नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें

  • यदि आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो पेज पर नीचे दिए गए “NEW REGISTRATION” बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने दिशानिर्देशों (Instructions and Application Fee) का पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (General/EWS/OBC: ₹300, SC/ST/PwD: ₹150) की जांच कर लें।
  • आगे बढ़ने के लिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और सहमति देकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।

नोट: रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास Digilocker अकाउंट होना अनिवार्य है, जिसके जरिए आपके CUET UG 2026 Score Card को वैलिडेट किया जाएगा।

JNU BA Hons Application Login with Digilocker - Windows

Students अक्सर यही गलती करते हैं

  • Registration करते समय कई छात्र अलग Email ID और अलग Mobile Number का उपयोग कर देते हैं।
  • बाद में OTP Verification में समस्या आती है।
  • हमेशा वही Mobile Number और Email ID उपयोग करें जिसे Admission पूरा होने तक चालू रखें. 

स्टेप 3: लॉग इन (User Login) और फॉर्म भरना

  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक Application Number और Password मिल जाएगा।
  • यदि आपने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, तो मुख्य पेज पर मौजूद “SIGNIN” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने USER LOGIN का बॉक्स खुलेगा, जहाँ अपना Application No, Password और स्क्रीन पर दिख रहा Security Code (Captcha) दर्ज करके LOGIN बटन पर क्लिक करें।
JNU BA Hons Application Login Windows
JNU BA Hons Application Login Windows

ध्यान रखें

  • Login होने के बाद सभी जानकारी Submit करने से पहले एक बार Preview अवश्य देखें।
  • गलत Category, गलत Qualification या गलत CUET Details बाद में Admission को प्रभावित कर सकती हैं. 

स्टेप 4: दस्तावेज अपलोड और फीस भुगतान

  • लॉग इन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता (Qualification Details) दर्ज करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार को अपना हालिया रंगीन फोटो (साइज: 10 kb से 200 kb) और हस्ताक्षर (साइज: 4 kb से 30 kb) JPG/JPEG फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंतिम चरण में, उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों (Net Banking, Credit Card, या UPI) के जरिए SBI Payment Gateway की मदद से अपनी आवेदन फीस जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद अपने भरे हुए फॉर्म (Confirmation Page) का प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Payment Success होने के बाद क्या करें?

  • Confirmation Page Download करें.
  • Application Number सुरक्षित रखें.
  • Payment Receipt PDF Save करें.
  • Email पर आया Confirmation भी सुरक्षित रखें.

आवेदन करने के बाद आगे क्या होगा?

प्रक्रिया क्या होगा?
Application Submission Online Form स्वीकार होगा
Verification दस्तावेजों की जांच होगी
Merit List CUET Score के आधार पर सूची जारी होगी
Seat Allocation Course आवंटित किया जाएगा
Admission Confirmation Final Admission पूरा होगा

Timely India Suggestion

यदि Portal पर अधिक Traffic होने के कारण वेबसाइट Slow खुल रही है तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

Application की अंतिम तिथि वाले दिन Portal पर अत्यधिक Load होने की संभावना रहती है।

JNU UG Admission 2026 Important Links

B.A.(Hons) 2026-27 Registration Form Is Live NEW
Last Date: 22nd July, 2026
B.SC 2026-27 Registration Form Is Live NEW
Last Date: 22nd July, 2026
COP 2026-27 Registration Form Is Live NEW
Last Date: 22nd July, 2026
Official Notification PDF Download Now
Official Website www.jnu.ac.in
Timelyindia Home Page Timely India

JNU UG Admission 2026 Official Notice

JNU UG Admission 2026 Official Notice
JNU UG Admission 2026 Official Notice

Official Notification में दिए गए सबसे महत्वपूर्ण 7 बातें है

  • ✔ Admission पूरी तरह CUET UG 2026 Score पर आधारित होगा।
  • ✔ सभी आवेदन केवल Online स्वीकार किए जाएंगे।
  • ✔ DigiLocker के माध्यम से Score Verification किया जाएगा।
  • ✔ अलग-अलग UG एवं COP Courses के लिए अलग Registration Link उपलब्ध है।
  • ✔ आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित है।
  • ✔ फीस Category के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • ✔ अंतिम निर्णय JNU के आधिकारिक Notification के अनुसार होगा।

किन छात्रों के लिए JNU बेहतर विकल्प हो सकता है?

यदि आपका लक्ष्य Central University में पढ़ाई करना है, Research आधारित वातावरण पसंद है और आपने CUET UG 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो JNU आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

JNU Admission 2026: आगे किन अपडेट का इंतजार रहेगा?

  • Merit List जारी होने की तिथि
  • Document Verification Schedule
  • Seat Allocation Process
  • Admission Confirmation
  • Academic Session शुरू होने की जानकारी

जैसे ही विश्वविद्यालय की ओर से कोई नई आधिकारिक सूचना जारी होगी, इस Article को तुरंत Update किया जाएगा।

छात्र सबसे ज्यादा क्या Search कर रहे हैं?

  • JNU UG Admission Last Date
  • JNU BA Hons Admission 2026
  • JNU Registration Link
  • JNU Admission Fees
  • JNU CUET Cutoff
  • JNU Merit List Date
  • JNU Document Verification

Timely India Advice

Admission Process के दौरान केवल Social Media या WhatsApp Messages पर भरोसा न करें।

हमेशा JNU की आधिकारिक Website तथा इस Article में दिए गए Verified Updates को ही Follow करें।

About Jawaharlal Nehru University

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली में स्थित भारत का एक प्रमुख और शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी। जेएनयू अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, शोध कार्यों और जीवंत शैक्षणिक माहौल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा इसे लगातार भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान दिया गया है। यह विश्वविद्यालय कला, विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्रों में बेहतरीन कोर्सेज प्रदान करता है और यहाँ प्रवेश पाना हर छात्र का एक बड़ा सपना होता है। साथ हीं यहां पढ़ रहें छात्र हर समय किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बात प्रमुखता से रखने को लेकर चर्चा में रहते है।

इस Article को नियमित रूप से Update किया जाएगा

Timely India की टीम इस Admission Process से जुड़ी प्रत्येक आधिकारिक जानकारी की निगरानी कर रही है।

यदि JNU द्वारा आवेदन तिथि, Merit List, Document Verification, Cutoff या किसी अन्य प्रक्रिया में बदलाव किया जाता है, तो यह Article उसी दिन Update कर दिया जाएगा।

Frequently Asked Questions

What is the last date for JNU admission 2026?
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 (रात 11:50 PM तक) है।
यूजी के लिए जेएनयू में एडमिशन कैसे लें?
जेएनयू में यूजी (UG) कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए अभ्यर्थियों को CUET UG परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और उसके स्कोर के आधार पर jnuee.jnu.ac.in पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
Can I join JNU without CUET?
नहीं, जेएनयू के स्नातक (UG) और सीओपी (COP) कार्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह से CUET (UG) 2026 के स्कोर और मेरिट के आधार पर ही दिया जाता है।
जेएनयू यूजी एडमिशन के लिए फोटो और सिग्नेचर का साइज क्या होना चाहिए?
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय पोर्टल पर अपलोड करने के लिए उम्मीदवार के फोटो का साइज 10 KB से 200 KB और हस्ताक्षर (Signature) का साइज 4 KB से 30 KB के बीच (JPG/JPEG फॉर्मेट में) होना चाहिए।
क्या जेएनयू में एडमिशन के लिए स्कोर कार्ड अपलोड करना होगा?
इस बार एडमिशन पोर्टल पर डिजिलॉकर या ऑनलाइन वेरिफिकेशन के जरिए लॉगइन करते समय CUET UG का स्कोर कार्ड सीधे लाइव वेरिफाई (वैलिडेट) हो जाएगा।
जेएनयू प्राइवेट है या सरकारी?
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) नई दिल्ली में स्थित भारत की एक बेहद प्रतिष्ठित केंद्रीय सरकारी यूनिवर्सिटी (Central University) है।
JNU UG एडमिशन के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड कहाँ देखें?
उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in या jnuee.jnu.ac.in पर उपलब्ध ई-प्रॉस्पेक्टस (E-Prospectus) डाउनलोड करके सीट और योग्यता की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
Published: जुलाई 14, 2026

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest Admission updates and news on Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, News, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.