News

Bihar Politics: महागठबंधन के अब इस सहयोगी दल ने खोला Nitish Kumar के खिलाफ मोर्चा, सड़क पर उतरे नेता

Updated: Aug 17, 2026, 10:31 AM
Representative image — Bihar Politics: महागठबंधन के अब इस सहयोगी दल ने खोला Nitish Kumar के खिलाफ मोर्चा, सड़क पर उतरे नेता

प्रखंड अंतर्गत मकदमपुर पंचायत में विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित की गई। सभा पूर्व मुखिया अनीता देवी के निवास पर हुई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

साथ ही गरीब, मजदूर, किसान, भूमिहीन एवं आवासहीन आदि से जुड़े मुद्दों का अविलंब समाधान करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने का शंखनाद किया गया। पार्टी के जिला संयोजक रामचंद्र दास की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया प्रतिनिधि गजेंद्र राम ने की।

कार्यक्रम में काफी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गजेंद्र राम ने कहा कि नीतीश कुमार ने बार-बार पलटी मार कर नए-नए सरकार का गठन कर हमेशा बिहार की जनता के साथ धोखा कर रही है।

मकदमपुर पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण सहित सरकारी आदेशानुसार पंचायत सरकार भवन का निर्माण फुलपुर के वजाय मकदमपुर पंचायत के मुख्यालय गांव में कराया जाना चाहिए। गरीबों को बसेरा दो के तहत भूमि उपलब्ध कराकर आवास देने सहित बिजली बिल माफ कर गैस सिलेंडर का दाम आधा करने की आवश्यकता है।

भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में हटाना जरूरी- भाकपा-माले

उन्होंने कहा कि मनरेगा में 200 दिन काम और छह सौ रुपए दैनिक मजदूरी दिया जाना चाहिए। श्रम विभाग में निर्माण मजदूर का पंजीकरण किया जाना चाहिए। जिला संयोजक रामचंद्र दास ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने के लिए देश से भाजपा रूपी फांसी वादी सरकार को हटाना जरूरी है।

देश में राम के नाम पर सांप्रदायिक नफरत पैदा कर भाजपा सरकार में बने रहना चाहती है। देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर लगातार हमला किया जा रहा है। हमेशा नफरत की राजनीतिक करने वाली भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में हटाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भाकपा माले द्वारा गरीब, किसान,मजदूर,भूमिहीन एवं आवासहीनों के हित में उठाए गए मांग को अविलंब सरकार द्वारा पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच हितलाल शर्मा, पंसस शिवधन शर्मा,संजय शर्मा,पवन शर्मा, मु.अबूल, लक्ष्मण शर्मा, मु.वशीर, मु.इंसुल, दिवाकर राम, बैद्यनाथ शर्मा, गुलाबी देवी, श्यामली देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

Published: फरवरी 2, 2024

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav (also known as Subhash Kumar in earlier publications) is the Founder and Chief Editor of Timely India and Navjagran.in. He is an education…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.