News

LIVE Bihar Board 12th Result 2024: बस कुछ हीं देर में खत्म होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार, इस तरह Download कर सकेंगे Full मार्कशिट

Updated: मार्च 23, 2024, 9:58 पूर्वाह्न · Gaya
Representative image — LIVE Bihar Board 12th Result 2024: बस कुछ हीं देर में खत्म होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार, इस तरह Download कर सकेंगे Full मार्कशिट

पटना: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) शनिवार, 23 मार्च 2024 को 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाफल शनिवार, 23 मार्च 2024 की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा। औपचारिक घोषणा के बाद परीक्षाफल official website के साथ-साथ जागरणजोश पर भी देख पाएंगे।

Bihar Board 12th Result 2024: ऐसे चेक कर पाएंगे 12वीं के नतीजे

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। अब बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 परिणाम लिंक खोलें। अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज करें। लॉग इन करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

BSEB 12th Result 2024: सोशल मीडिया के माध्यम से दी सूचना

बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा के परिणाम की जानकारी देने के लिए बोर्ड ने सोशल मीडिया पर सूचना जारी की थी।

श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2024 #BiharBoardResult

— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 22, 2024

Published: मार्च 23, 2024

Subhash Kumar

Founder and Chief Editor

Subhash Kumar is the Founder and Chief Editor of Timely India, India's dedicated educational news platform serving over 15 million students since 2021. With 5…

Read More →

Get the latest News updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Exams, Gov Schemes, Jobs, Knowledge, Live Blog, Result and Sarkari Yojana only on Timely India.