Exams

BBOSE 12th Exam Date 2026 Update : 12वीं की दो परीक्षाओं की तारीख बदली, नया शेड्यूल जारी

Updated: जुलाई 13, 2026, 10:02 अपराह्न · Gaya
BBOSE 12th Exam 2026
Representative image — BBOSE 12th Exam Date 2026 Update : 12वीं की दो परीक्षाओं की तारीख बदली, नया शेड्यूल जारी

BBOSE : बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) समय-समय पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं आयोजित करता है । ऐसे में जून 2026 की 12वीं सैद्धांतिक परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है, क्योंकि बोर्ड के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते दो परीक्षा तिथियों में बदलाव कर दिया गया है, क्योंकि परीक्षा की तिथियां बोर्ड की ओर से पहले ही जारी की जा चुकी थीं। और अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विषयों की परीक्षा 17 अगस्त और 18 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

BBOSE 12th Exam 2026: ओवरव्यू

बोर्ड का नामबिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE)
परीक्षा का नामBBOSE 12वीं (उच्च माध्यमिक) सैद्धांतिक परीक्षा 2026
संशोधित परीक्षा तिथियां17 अगस्त और 18 अगस्त 2026
बदले गए विषयों के नामहिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल
बदलाव का कारणअपरिहार्य कारण (आधिकारिक नोटिस के अनुसार)
आधिकारिक वेबसाइटbboseonline.bihar.gov.in

किन विषयों की परीक्षा तिथियां बदली हैं

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की ओर से किन विषयों की परीक्षा तिथियां बदली हैं, अगर आप यह जानना चाहते हैं तो संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल जैसे विषयों की परीक्षा अब बोर्ड की ओर से नई तिथियों पर आयोजित की जाएंगी और अब अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में क्या कहा गया है?

बोर्ड के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पहले जारी परीक्षा कार्यक्रम में शामिल दो तिथियों को संशोधित किया गया है। 30 जुलाई और 3 अगस्त 2026 को होने वाली कुछ विषयों की परीक्षाएं अब बोर्ड की ओर से नई तिथियों पर आयोजित की जाएंगी इसके साथ ही बोर्ड की ओर से अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

अब विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए?

अब अगर आप भी 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले थे और बोर्ड के द्वारा तिथियों को संशोधित होने के बाद यह सोच रहे हैं कि आखिर अब उन्हें क्या करना चाहिए तो जिन भी अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथि बदली गई है अब उन्हें संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही अपने 12वीं सैद्धांतिक परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए और बोर्ड के द्वारा जारी परीक्षा केंद्र समय और अन्य आवश्यक निर्देशों के आधिकारिक निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

परीक्षा कार्यक्रम में क्यों किया गया?

आधिकारिक सूचना के माध्यम से बोर्ड के द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव अपरिहार्य कारणों से किया गया है। और ऐसे में बोर्ड के द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और बोर्ड द्वारा संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।

BBOSE 12वीं परीक्षा 2026: दो परीक्षा तिथियों में बदलाव, देखें नया शेड्यूल

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षा आयोजित होनी थी वह 30 जुलाई और 3 अगस्त 2026 को निर्धारित कुछ विषयों की परीक्षाएं अब 17 अगस्त और 18 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएंगी और अन्य सभी परीक्षाएं बोर्ड के द्वारा जारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी, बोर्ड द्वारा जारी पूरा संशोधित परीक्षा कार्यक्रम नीचे उपलब्ध है। अभ्यर्थी चाहें तो BBOSE के आधिकारिक पोर्टल पर भी जाकर इसे देख सकते हैं।

BBOSE 12th Exam Date 2026
BBOSE 12th Exam Date 2026 – Official Notification

Frequently Asked Questions

BBOSE 12th Revised Exam Date 2026 क्या है?
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं की स्थगित की गई परीक्षाएं अब 17 अगस्त और 18 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएंगी।
बिहार ओपन बोर्ड (BBOSE) ने किन विषयों की परीक्षा तिथियां बदली हैं?
बोर्ड की ओर से केवल हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल विषयों की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।
BBOSE 12वीं की कौन सी पुरानी तारीखों की परीक्षाओं को बदला गया है?
पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई और 3 अगस्त 2026 को होने वाली परीक्षाओं की तारीखों को बदला गया है।
क्या BBOSE 12वीं के अन्य सभी विषयों का शेड्यूल भी बदल गया है?
नहीं, बोर्ड के अनुसार अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पहले से घोषित पुराने कार्यक्रम के अनुसार ही अपने तय समय पर आयोजित होंगी।
Published: जुलाई 13, 2026

Uttam Kumar

Uttam Kumar is an Education Content Writer at Timely India with 6 years of experience in educational journalism and content writing. He holds a Bachelor…

Read More →

Get the latest Exams updates and news on Admission, Admit Card, Answer Key, Articles, Cut Off, Gov Schemes, India, Jobs, Knowledge, Latest, Live Blog and News only on Timely India.