Bihar Police Constable Admit Card 2025 Release: यहां से मात्र 2 सेकंड में ऐसे करें Download;

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Release: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने आज, 9 जुलाई, 2025 को आधिकारिक तौर पर बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन दिया था वो अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर Hall Ticket Download कर सकते हैं।

बता दें कि CSBC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एडमिट कार्ड 16 जुलाई, 2025 को सुबह 10:30 बजे तक डाउनलोड के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। और महत्वपूर्ण बात यह है कि परीक्षा तिथियों के आधार पर Admit Card अलग-अलग चरणों में जारी किए जा रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक उम्मीदवार को उनको आवंटित परीक्षा के दिन के लिए सही जानकारी मिले। Bihar Police Constable Admit Card 2025 Download करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी.

5 Free Websites जो Students के लिए 2025 में Goldmine से कम नहीं – पढ़ाई से पैसे तक!

Bihar Police Constable Admit Card 2025 – Overview

Exam Name Bihar Police Constable Written Examination 2025
Conducting Body Central Selection Board of Constables (CSBC)
Admit Card Release Date 9 July 2025
Admit Card Status  Released 
Last Date to Download Admit Card July 16, 2025 at 10:30 am
Exam Date 16 July, 20 July, 23 July, 27 July, 30 July, 3 August 
Exam Time 12:00 to 2 pm (Single Shift)
Admit Card Download Requirement Registration Number, Mobile Number, Aur Date of Birth
Official Website csbc.bihar.gov.in

CSBC Bihar Police Constable Exam Date 2025

बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पूर्व से निर्धारित इन तारीखों को आयोजित की जाएगी:

  • 16 जुलाई 2025
  • 20 जुलाई 2025
  • 23 जुलाई 2025
  • 27 जुलाई 2025
  • 30 जुलाई 2025
  • 3 अगस्त 2025

हर दिन परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी – दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में दिए गए महत्वपूर्ण विवरण

  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र व शहर
  • फुल नाम और पिता का नाम
  • परीक्षा तिथि व समय
  • आवश्यक निर्देश (जैसे ID प्रमाण की सूची)

How to Download Bihar Police Constable Admit Card 2025

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब “Download admit card for Constable written examination 2025” लिंक पर क्लिक करें।

    Bihar Police Constable Admit Card 2025
    Bihar Police Constable Admit Card 2025 Link priview
  • यहां अपना Registration Number, Mobile Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • फिर सबमिट करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • PDF को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Direct link

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Direct link  Click Here 
Admit Card Official Notice  Click Here 

Important Notice and Instructions

  • एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध है, पोस्ट के जरिए नहीं भेजा जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध ID Proof ले जाना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो परीक्षा तिथि से पहले वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने एग्जाम सेंटर और समय की जानकारी जरूर चेक कर लें।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल Admit Card 2025: 627 परीक्षा केंद्र होगी परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त तक कुल छह बार यानि 6 चरणों में होगी। पहली परीक्षा 16 जुलाई को होगी, फिर 20, 23, 27, 30 जुलाई और आखिरी परीक्षा 3 अगस्त 2025 को होगी। परीक्षा पूरे बिहार राज्य के 38 जिला मुख्यालयों में ली जाएगी, जहाँ 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर बार की परीक्षा में करीब ढाई से तीन लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा सिर्फ एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक अंदर जाने दिया जाएगा।

Conclusion

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अब यह बहुत जरूरी है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। सही समय पर पहुंचना और सभी डॉक्यूमेंट ले जाना परीक्षा में सफलता का पहला कदम है।

ऐसे हीं Education से जुड़ी जानकारी के लिए आप Timely India को बॉक्मार्क जरूर करें।

सोमवार को सभी स्कूल बंद, इन जिलों में छुट्टी का आदेश जारी | Monday School Holiday

Leave a Comment