SSC Exam Calendar 2024: SSC February Exam Calendar 2024: एसएससी भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फरवरी 2024 में आयोजित होने वाली एसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2024) जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने एसएससी स्टेनोग्राफर, यूडीसी, एलडीसी और अन्य भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एसएससी फरवरी एग्जाम कैलेडंर चेक कर सकते हैं।
SSC February Exam Calendar 2024: यहां देखें जरूरी एग्जाम डेट्स
आधिकारिक द्वारा जारी फरवरी 2024 एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-19 और ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020-22 6 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी.
एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-19 और एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020-22 7 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी.
जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2019-20 और जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2021-2022 8 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी.
केंद्रीय सचिवालय सहायक ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-22 12 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी.
SSC फरवरी 2024 परीक्षा कैलेंडर
परीक्षा | तिथि |
---|---|
ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-19 और 2020-22 | 6 फरवरी, 2024 |
एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-19 और 2020-22 | 7 फरवरी, 2024 |
जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2019-20 और 2021-22 | 8 फरवरी, 2024 |
केंद्रीय सचिवालय सहायक ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-22 | 12 फरवरी, 2024 |
इस टेबल में एसएससी द्वारा फरवरी 2024 में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं की तिथियां दी गई हैं।

SSC Exam Calendar 2024: फरवरी एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने का तरीका
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं. होम पेज पर ‘Important Notice: Schedule of Examinations‘ पर क्लिक करते ही एग्जाम कैलेंडर की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी. इसमें अपनी भर्ती परीक्षा की तारीख चेक करें और आगे के लिए एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करके अपने पास रख लें. एग्जाम कैलेंडर अभी डाउनलोड करने के लिए।
Check Official Notice | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
Back To Home | Timelyindia |